Saas Damad Love Story: कहते हैं प्यार अंधा होता है और जब किसी पर दिल आता है तो इंसान न समाज की परवाह करता है और न ही रिश्तों की दीवारें देखता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से सामने आया है. यहां एक दामाद का दिल अपनी ही बेटी की मां यानी अपनी ही सगी सास पर आ गया. सास की खूबसूरती का जादू दामाद पर ऐसा चला कि उसने अपनी पत्नी का साथ छोड़ दिया और सास के साथ ही आगे का जीवन बिताने का फैसला किया. जो अब सोशल मीडिया से लेकर हर चौक-चौराहे पर चर्चा का विषय बन चुका है.
ADVERTISEMENT
पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
यह मामला कानपुर देहात के अकबरपुर का है. यहां एक दामाद का दिल अपनी ही खूबसूरत सास पर आ गया. बात इतनी आगे बढ़ी की एक दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया. इसके बाद दोनों ने समाज और रिश्ते की परवाह किए बगैर ही कोर्ट में शादी रचा ली. अब शादी के बाद दोनों नवविवाहित जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पूर्व दामाद और अब पति अपने इस नए रिश्ते को स्वीकार कर रहा है. इसमें दोनों के गले में फूलों की माला डाली हुई है. इसके साथ ही ये जोड़ा कोर्ट की तरफ से मिला हुआ शादी को सर्टिफिकेट दिखा रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा कि सास इस रिश्ते से बेहद खुश है. उसके चेहरे पर की स्माइल साफ नजर आ रही है.
लंबे समय से चल रहा था अफेयर
मिली जानकारी के अनुसार, दामाद और उसकी खूबसूरत सासू मां के बीच पिछले काफी समय से गुपचुप तरीके से अफेयर चल रहा था. दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर इस कदर फिदा था कि उसने समाज और रिश्तों की सारी बंदिशें तोड़ दी. दोनों ने आखिरकार फैसला किया कि वे अब आगे के जीवन का सफर एक दूसरे के साथ तय करेंगे. इसके बाद दोनों के चुपचाप कानपुर नगर कोर्ट पहुंचकर शादी कर ली. फिलहाल अब सास कानूनी तौर पर दामाद की पत्नी बन गईं हैं.
वीडियो वायरल होती फरार हुआ जोड़ा
कोर्ट मैरिज करने के तुरंत बाद दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हे. इस वीडियो नवविवाहित जोड़ा बेहद खुश नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ये नवविवाहित जोड़ा कहीं फरार हो गया है. फिलहाल अब सास-दामाद की ये लव स्टोरी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें: न 7 फेरे...न हुई विदाई, झांसी में जयमाला के बाद दूल्हे डिमांड से मचा हड़कंप, मंडप छोड़ सीधे थाने पहुंची दुल्हन
ADVERTISEMENT


