Siya Goyal Kaun Hai: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर में सभी को हैरान कर दिया है. अब मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल को लेकर नए नए खुलासे हो रहे हैं. एक बेहद संपन्न और बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सिया ने अपने ही मंगेतर की मौत की साजिश रचनास हर किसी को हैरान कर रहा है. इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद से हर जुबान पर बस एक ही सवाल तैर रहा है कि आखिर सिया गोयल कौन हैं और उन्होंने शादी से ठीक पहले इतना बड़ा और जानलेवा कदम क्यों उठाया?
ADVERTISEMENT
पढ़ाई बीच में छोड़कर बेकरी के धंधे में उतरी थी सिया
मुबंई तक में छपी खबर के अनुसार, सिया गोयल के पारिवारिक और व्यावसायिक बैकग्राउंड को लेकर बड़ी जानकारियां मिली हैं. मिली जानाकारी के अनुसार सिया के पिता प्रवीण गोयल सूखे मेवों और मसालों के बहुत बड़े और नामी व्यापारी हैं. ऐसे में उनके परिवार में पैसों की कोई कमी नहीं थी और आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत थी. इसके बावजूद सिया का मन पढ़ाई-लिखाई में ज्यादा नहीं लगा. उन्होंने BBA में एडमिशन तो लिया लेकिन पहले ही साल के बाद कॉलेज छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने खुद का बेकरी बिजनेस शुरू किया और इसी बेकरी के काम के दौरान उनकी मुलाकात एक लड़के से हुई.
बेकरी बिजनेस के दौरान हुआ प्यार और रची गई खूनी साजिश
सिया की बेकरी के काम के दौरान जिस युवक से मुलाकात हुई उसका नाम चेतन चौधरी है. चेतन चौधरी ही आगे चलकर केतन अग्रवाल की हत्या की सबसे बड़ी वजह बना. दिलचस्प बात यह है कि चेतन चौधरी का बैकग्राउंड भी काफी हद तक सिया जैसा ही था. चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी भी सूखे मेवे और मसालों के बड़े व्यापारी हैं. यही नहीं, चेतन ने भी सिया की तरह ही BBA की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था. एक जैसे पारिवारिक बैकग्राउंड और व्यापारिक माहौल के चलते दोनों के बीच जान-पहचान हुई, जो बहुत जल्द ही बेहद करीबी और घनिष्ठ रिश्ते में बदल गई. हालांकि सिया की सगाई केतन से हो चुकी थी, लेकिन चेतन के साथ उनका अफेयर लगातार चलता रहा और इसी वजह से केतन को रास्ते से हटाने का एक खतरनाक प्लान तैयार किया गया.
बाली जाने का था प्री-वेडिंग प्लान और अचानक गायब हुआ पासपोर्ट
मृतक केतन अग्रवाल कोई अमेरिका से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करके भारत लौटे थे. विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर यानी निदेशक के पद पर काम कर रहा था. उच्च शिक्षित और रईस केतन की सगाई जब सिया से हुई तो सब कुछ सामान्य लग रहा था. जून के पहले हफ्ते में दोनों का इंडोनेशिया के बाली शहर में एक भव्य प्री-वेडिंग शूट का प्लान था. दोनों वहां जाने ही वाले थे कि ऐन वक्त पर अचानक केतन का पासपोर्ट रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया. पासपोर्ट गुम होने की वजह से उनका बाली जाने का पूरा प्लान रद्द करना पड़ा. पुलिस अब इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या पासपोर्ट का गायब होना भी इसी बड़ी साजिश का हिस्सा था ताकि हत्या के अंतिम प्लान को अंजाम दिया जा सके.
ADVERTISEMENT


