Telangana Crime: गोदभराई की की चर्चा के दौरान पति नेकी DNA जांच की मांग, 2 दिन बाद दुनिया छोड़ गई पत्नी

तेलंगाना के मेडक जिले में पांच महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है. परिजनों का आरोप है कि पति अजन्मे बच्चे का DNA टेस्ट कराने की जिद कर रहा था और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देता था. पुलिस ने पति और सास को BNS की धाराओं में गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

NewsTak
पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद आरोपी पति पर दर्ज हुआ केस.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

रिश्तों में प्यार के साथ विश्वास एक सबसे अहम कड़ी होती है जो उसके पूरी मजबूती के साथ बांधकर रखती है. जब विश्वास की डोर कमजोर पड़ जाए और पति या पत्नी एक दूसरे पर शक करने लगें तो हंसता-खेलता परिवार टूट जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ तेलंगाना के मेडक जिले में. यहां एक गर्भवती को पति के चारित्रिक आरोप से इतना ठेस पहुंचा कि वो दुनिया छोड़ गई. अब मृतका के मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा- 'किसी भी माता-पिता को यह नहीं पता होता कि उनकी बेटी जिस पुरुष से शादी कर रही है, वह आगे चलकर उसके साथ बुरा बर्ताव करेगा या नहीं.'

Read more!

ये कहानी है 23 साल की गर्भवती सुष्मिता की. अब इस दुनिया में नहीं रहीं. छोड़ गईं हैं तो अपने पीछे ढेर सारा दर्द और चारित्रिक शंका के आरोप. ये मामला है लंगाना के मेडक ज़िले का. यहां 23 की सुष्मिता ने मौत को चुन लिया. पति अभिलाष ने पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे पर ही सवाल उठा दिया. सुष्मिता की शादी 18 महीने पहले अलादुर्ग मंडल के गडीपेड्डापुर गांव के रहने वाले जी. अभिलाष से हुई थी. सुष्मिता की मां जनाबाई की शिकायत के अनुसार, अभिलाष अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभिलाष की मां शशिरेखा भी सुष्मिता को परेशान करती थी. 

गोदभराई की बात के बीच DNA टेस्ट और गर्भ पर सवाल 

मायके वालों ने बताया कि 23 जून को वे सुष्मिता की 'सीमंतम' (गोद भराई) रस्म की तैयारियों पर बातचीत करने के लिए उसके ससुराल गए थे. बातचीत के दौरान बहस हो गई, जिसमें अभिलाष ने कहा कि वह यह पता लगाने के लिए DNA टेस्ट करवाना चाहता है कि अजन्मे बच्चे का पिता वही है या नहीं. गांव के बुजुर्गों ने बीच-बचाव किया और हालात को कुछ समय के लिए शांत कराया.

2 दिन बाद सुष्मिता ससुराल में मृत मिली 

दो दिन बाद, 25 जून को सुष्मिता अपने ससुराल में मृत पाई गई. बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली. उसके मायके वालों का आरोप है कि लगातार अपमान और उत्पीड़न के कारण उसे यह कठोर कदम उठाना पड़ा. 

शिकायत के आधार पर, अलादुर्ग पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता) और धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है, साथ ही इसमें 'साझा इरादे' (common intention) से जुड़ी धाराएं भी शामिल हैं. पुलिस ने अभिलाष और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.  मामले की जांच चल रही है. 

इनपुट: अब्दुल

'साहिल ने सिया को जबरन गाड़ी में बिठाया, फिर रास्ते भर...', केतन अग्रवाल हत्याकांड में कैब ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा!
 

    follow google news