चप्पलों से पिटाई, थप्पड़ भी बरसाए और फिर..., पश्चिम बंगाल के बीरभूम में TMC नेता को गुस्साई भीड़ ने पीटा, देखें वीडियो

TMC Leader Beaten Video: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में TMC नेता के करीबी की गुस्साई भीड़ ने कथित कटमनी विवाद को लेकर जमकर पिटाई कर दी. चप्पलों, थप्पड़ों और लात-घूंसों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि सरकारी योजना में घर दिलाने के नाम पर लोगों से हजारों रुपये वसूले गए. जानिए क्या है पूरा मामला और TMC ने इस विवाद पर क्या सफाई दी.

TMC Leader Beaten Video
TMC Leader Beaten Video

तपस सेनगुप्ता

follow google news

पश्चिम बंगाल में जब से ममता बनर्जी की पार्टी TMC की सरकार गई है, मानो तब से ही उनके बुरे दिन शुरू हो गए है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक ओर सत्ता जाने के बाद लगातार पार्टी से इस्तीफे हो रहे हैं, पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर अब जनता का भी गुस्सा भी खुलकर सामने आने लगा है. इसी कड़ी में बीरभूम जिले से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां गुस्साई भीड़ ने टीएमसी नेता और पार्षद के करीबी को जमकर थप्पड़, लात और चप्पलों पीटा. आरोप है कि सरकारी योजना में घर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूले गए, लेकिन किसी का भी कोई काम नहीं हुआ. फिलहाल इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

कटमनी को लेकर है पूरा विवाद

मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर नगरपालिका क्षेत्र से सामने आया है. यहां के वार्ड नंबर-6 से तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के पार्षद भास्कर रुज के खिलाफ स्थानीय लोगों में पिछले काफी समय से गुस्सा का उबाल था. आरोप है कि पार्षद और उनके करीबी नेता लोगों से सरकारी योजना का लाभ दिलाने का नाम पर पैसे ऐंठ रहे थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक कई TMC के नेताओं ने योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कटमनी के तौर पर 10,000 से 30,000 रुपए तक वसूले, लेकिन किसी का काम नहीं हुआ. साथ ही जब भी लोग उनसे काम के बारे में पूछने जाते तो उनसे धीरे-धीरे गलत व्यवहार भी करने लगे.

गुस्साई भीड़ पहुंची घर, जमकर पीटा

एक ओर कटमनी देने के बावजूद काम ना होने और व्यवहार में हुए बदलाव को देखकर लोगों को समझ आया कि उन्हें ठगा जा रहा है. फिर लोग एक जगह इकट्ठा हुए और गुस्साई भीड़ सीधे पार्षद भास्कर रुज के घर पहुंची, लेकिन वह उससे पहले ही वहां से निकल चुके थे. लोगों इससे और गुस्सा में आ गया और फिर भीड़ ने वहां मौजूद TMC नेता और पार्षद के करीबी संजय गड़ाई को पकड़ लिया. भीड़ तो पहले से ही गुस्सा थी और उसने संजय गोराई को ही थप्पड़, लात-घूंसे से पीट दिया.

पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल

अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है भीड़ में कितना गुस्सा है और वह एक व्यक्ति को किस तरह पीट रहे हैं. वीडियो में एक शख्स जिसे संजय गड़ाई  बताया जा रहा है, उसे कई लोग चप्पलों से पीट रहे है और तभी पीछे से एक व्यक्ति और उसके पीठ पर मारता है. फिर एक व्यक्ति लगातार पीछे से मुक्का बांधकर शख्स को मार रहा है. फिर तभी वह लोगों से छूटने की कोशिश करता है और फिर भागने लगता है. भीड़ तब भी नहीं रुकती है और उसे दौड़ाने लगती है.

राजनीतिक गलियारों का गरमाया माहौल

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. विवाद बढ़ता देख TMC ने मामले में हस्तक्षेप किया और सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. TMC का कहना है कि कटमनी को लेकर कोई विवाद है ही नहीं, बल्कि यह घटना राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई है. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

रंगदार का पहले बाल-ढाढ़ी कटवाया, फिर कच्छा-बनियान में कराया परेड...पश्चिम बंगाल में सुभेंदु सरकार बनने के बाद एक्शन मोड में पुलिस!

    follow google news