विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की आवाजाही को आसान बनाने और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जल्द निपटाने के मकसद से राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सभी विधायकों के लिए नई गाड़ियाँ उपलब्ध कराने का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT
सरकार का मानना है कि विधायकों को अपने-अपने इलाकों में लगातार सक्रिय रहना पड़ता है और जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए नियमित रूप से दौरों की आवश्यकता होती है. ऐसे में नई गाड़ियों की सुविधा मिलने से विधायकों का सफर आसान होगा और वे विकास कार्यों की निगरानी अधिक तत्परता से कर सकेंगे.
विधानसभा में उठी थी गाड़ियों की मांग
इस योजना की शुरुआत दरअसल विधानसभा के भीतर उठे एक मुद्दे के बाद हुई. टीवीके सरकार का यह फैसला वीसीके (VCK) विधायक जोतिमणि द्वारा उठाए गए सुझाव पर आधारित माना जा रहा है. सदन के दौरान जोतिमणि ने विधायकों के लिए जरूरी लॉजिस्टिक्स और गाड़ियों की अनुपलब्धता का मुद्दा प्रमुखता से रखा था.
जोतिमणि का तर्क था कि यदि जनप्रतिनिधियों के पास आवाजाही के लिए पर्याप्त संसाधन और वाहन उपलब्ध नहीं होंगे, तो वे अपने क्षेत्रों में सुचारू रूप से काम नहीं कर पाएंगे. उन्होंने सरकार से अनुरोध किया था कि विधायकों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए उन्हें वाहन दिए जाएँ.
सुझाव पर लगी मुहर, बढ़ेगी फील्ड वर्क की गति
विधायक जोतिमणि के इस सुझाव और माँग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विजय ने सभी विधायकों के लिए नई कारों की व्यवस्था करने की घोषणा कर दी. सरकार के इस फैसले के बाद अब जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों के दूर-दराज़ इलाकों तक पहुँचने और स्थानीय मुद्दों का जायजा लेने में काफी सुविधा होगी.
ये भी पढ़ें: डीके शिवकुमार-विजय थलापति की साख की लड़ाई, कावेरी के पानी से जंगलों की गोलियों तक
ADVERTISEMENT


