फ्लैट नं. 102 के फ्रीज में था मोनिका के शव का टुकड़ा, फिर नौसेनिक रविंद्र की पत्नी की डिलीवरी के बाद वाली कहानी पता चली

विशाखापत्तनम में श्रद्धा वालकर जैसी वारदात, नौसेना कर्मी रवींद्र ने प्रेमिका मोनिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए और सिर जलाया. जानें कैसे एक कॉल ने खोला राज और क्यों आरोपी ने खुद किया सरेंडर.

NewsTak
गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के किए टुकड़े.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है है. यहां एक नौसेनाकर्मी के फ्लैट में रखे फ्रीज में एक युवती के शव का टुकड़ा मिला है. जांच में सामने आया है कि युवती का नाम मोनिका (29 साल) है. नौसैनिक चिंताडा रविंद्र (30) को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. 

Read more!

विशाखापत्तनम के गाजुवाका इलाके के एलवी नगर में कीर्ति एन्क्लेव है. नौसेना में टेक्निशियन के पद पर काम करने वाला चिंताडा रविंद्र (30) पिछले दो सालों से कीर्ति एन्क्लेव के फ्लैट नंबर 102 में किराए पर रहता है. रविंद्र 30 मार्च को गाजुवाका पुलिस स्टेशन पहुंचा और जो कहानी बताई उसपर पहले तो पुलिस को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब खोजबीन की तो रौंगटे खड़े कर देने वाला नजारा सामने आया. रविंद्र के फ्लैट नंबर 102 में फ्रीज के फ्रीजर में एक शव का हिस्सा पॉलिथीन में लपेटकर रखा था. 

क्या है पूरा मामला? 

रविंद्र नौसेना में टेक्निशियन है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 में रविंद्र और मोनिका की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. विशाखापत्तनम के सालिग्रामपुरम की रहने वाली मोनिका और रविंद्र पिछले 3 साल से रिश्ते में थे. रविंद्र शादीशुदा था. विवाद तब बढ़ा जब रविंद्र की पत्नी गर्भवती हुई. उसने एक बच्चे को जन्म दिया. डिलीवरी के बाद वो अपने माता-पिता के घर चली गई. फ्लैट पर रविंद्र अकेले थे. 29 मार्च को दोपहर में उसने मोनिका को बुला लिया. बताया रहा है कि यहां आने के बाद मोनिका उसपर भड़क गई. उसकी अब वो शादी करने का दबाव बनाने लगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैसे का लेन-देन भी था. मोनिका रविंद्र को ब्लैकमेल कर रही थी कि वो इस रिलेशन के बारे में उसकी पत्नी को बता देगी. 

रविंद्र को गुस्सा आ गया. उसे लगा कि मोनिका उसकी पत्नी को दोनों के 3 साल पुराने रिलेशन की सच्चाई बता देगी. दोनों इसी बात पर जमकर विवाद हुआ. गुस्से में आकर रविंद्र ने मोनिका का गला घोंट दिया. अब शव उसके फ्लैट में पड़ा था. उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था. वो डी-मार्ट चाकू खरीदने गया. वहां चाकू नहीं मिलने पर उसने इंस्टामार्ट से चाकू खरीदा और शव के तीन टुकड़े किए. सिर को अदाविवरम के जंगल में ले गया और वहां जला दिया. धड़ और नीचे के हिस्से को पॉलिथीन में लपेटकर बेड के नीचे रख दिया. फिर एक हिस्सा फ्रीज के फ्रीजर में डाल दिया.

 रविंद्र जब डरा तो दोस्त को बताई पूरी बात 

मोनिका की हत्या करने के बाद रविंद्र बुरी तरह से डर गया था. वो समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे? उसने अपने दोस्त को फोन लगाया और पूरी घटना बता दी. इसके बाद उसके दोस्त ने सुझाव दिया कि वो पुलिस के पास सरेंडर कर दे और पूरी बात उन्हें बता दे. रविंद्र ने भी ऐसा ही किया. उसने  गाजुवाका पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस को पूरी घटना के बारे में बता दिया. पुलिस ने मोनिका के शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. 

इनपुट: अपूर्वा

'फेरी वाले ने आवाज लगाई...आईसक्रीम ले लो'...इतनी सी बात पर भड़का शंकर यादव सिर धड़ से अलग कर जलाने लगा, डरकर भागने लगे लोग
 

    follow google news