wayanad landslide Video: वायनाड में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, भूस्खलन का होश उड़ाने वाला वीडियो आया सामने

न्यूज तक डेस्क

07 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 7 2026 5:32 PM)

केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर हुआ बड़ा भूस्खलन. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और कई के घायल होने की खबर है. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

Google CTA

wayanad  landslide news : केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां वायनाड-कल्लाडी टनल (सुरंग) निर्माण स्थल पर अचानक भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया. इस हादसे में 3 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं कई घायल है. अभी मलबे में कई दबे हुए हैं. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. 

Read more!

राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीमों को भी तत्काल मोर्चे पर तैनात किया गया है. 

मलबे में फंसे लोगों की तलाश तेज 

टनल निर्माण स्थल पर हुए इस भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है. एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीमें मलबे में दबे और फंसे हुए लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. 

प्रशासन की नजर, लोगों से सतर्क रहने की अपील 

उच्चाधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत कार्यों की समीक्षा की जा रही है. जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने बेहद संवेदनशील और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. 

MP में गजब का विकास, देवास में बीच सड़क पर स्कूटी सहित खुले नाले में समा गईं छात्राएं, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video