"मैं गुस्से से खौल रहा हूं..." छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, सरकार पर साधा तीखा निशाना

न्यूज तक डेस्क

22 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 22 2026 7:16 PM)

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला. जानिए उन्होंने 'जाहिल' शब्द का इस्तेमाल करते हुए देश के युवाओं को क्या संदेश दिया.

Google CTA

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों के साथ हो रहे बर्ताव पर अपना गहरा गुस्सा और दुख जाहिर करते हुए वीडियो संदेश में देश की शासन व्यवस्था और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर कोई 'जाहिल' देश का नेतृत्व करता है, तो वह यही चाहेगा कि पूरा देश उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने. 

Read more!

छात्रों के साथ हो रहा जुल्म, दिल गुस्से से खौल रहा है- नसीरुद्दीन शाह 

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और एफटीआईआई (FTII) जैसे संस्थानों से पढ़ाई करने के बावजूद, उन्होंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा उन बच्चों और छात्रों से सीखा है जिन्हें उन्होंने सिखाने की कोशिश की. 

छात्रों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा- "इस वक्त मेरा दिल भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल रहा हूं. हमारे बच्चों के साथ मुंह पर नकाब लगाए और हाथ में डंडा लिए गुंडों द्वारा जुल्म किया जा रहा है. यह देखकर मुझे अमेरिका के आइस (ICE) एजेंट्स की याद आती है. ऐसे लोगों को अपने बच्चों के बारे में सोचना चाहिए और याद रखना चाहिए कि उनका अंजाम भी एक दिन जरूर मिलेगा.''

युवाओं से बोले- "हिम्मत न हारें, सब याद रखा जाएगा" 

नसीरुद्दीन शाह ने प्रदर्शन कर रहे और संघर्षरत छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बहुत से लोगों की हमदर्दी और समर्थन उनके साथ है. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपनी लड़ाई लड़ते रहें और हिम्मत न हारें. 

उन्होंने कहा कि उन्हें देश की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वह उम्मीद और अधिक पक्की हो गई है. वीडियो के अंत में सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, "इस मुल्क की हुकूमत को मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि सब याद रखा जाएगा."

'मन दुखी हुआ पर बाहरी तत्वों से...' छात्र प्रदर्शन पर एक्टर अनुपम खेर ने किससे सावधान रहने की कर दी बात

'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई...' हिरासत में बस में बैठे अखिलेश यादव के सवाल पर पुलिसकर्मी का जवाब हो गया Viral

राहुल गांधी को हिरासत में लेते समय पुलिसकर्मियों ने कान में क्या कहा ? उन्होंने खुद बताया