'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई...' हिरासत में बस में बैठे अखिलेश यादव के सवाल पर पुलिसकर्मी का जवाब हो गया Viral
ADVERTISEMENT
नीट प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बस के भीतर पुलिसकर्मी से मजेदार संवाद वायरल. जानें लोक कल्याण मार्ग पर हुए पूरे वाकये के बारे में.
प्रधानमंत्री आवास के बाहर जुटे कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के नेताओं को पुलिस ने मंगलवार देर शाम हिरासत में ले लिया. पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले छत्रसाल स्टेडियम लेकर गई. पुलिस ने पहले सभी नेताओं को बस में ठूंसा. बस में सबसे आगे ड्राइवर के करीब बैठे अखिलेश यादव सामने से प्रदर्शनकारियों का अभिवादन करते रहे. इसी दौरान पास बैठे पुलिसकर्मी से अखिलेश यादव ने ये पूछ लिया कि वे सभी को लेकर कहां जा रहे हैं? इसपर पुलिसकर्मी ने ऐसा जवाब दिया कि पूरा संवाद काफी चर्चा में है.
