TMC Leader Statement Handranath Sinha Controversy: देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसी क्रम में सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में जुट गए हैं. जिन राज्यों में चुनाव हाेना है उनमें पश्चिम बंगाल में भी शामिल है, ऐसे में यहां का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. इसी बीच अब टीएमसी के पूर्व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के एक बयान ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है. दरअसल, बोलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवान राम को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिस पर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं खबर में...
ADVERTISEMENT
भगवान राम को बताया उत्तर भारत के देवता
दरअसल, टीएमसी के पूर्व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा बोलपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 में चुनावी प्रचार कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारत की पार्टी है और भगवान रामचंद्र उत्तर भारत के देवता हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब यह समझ आ गया है कि बंगाल में रामचंद्र के नाम पर राजनीति नहीं चलेगी. सिन्हा ने कहा कि यही कारण है कि बीजेपी अब जय श्रीराम के बजाय जय मां काली का नारा लगा रही है ताकि बंगाल के लोगों को रिझाया जा सके.
चंद्रनाथ सिन्हा ने एक चुनावी सभा में बोलते हुए कहा कि
''बार-बार एक ही बात कही जाती है कि हमें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए. यह हिंदुओं को उकसाने के लिए कहा जाता है. BJP धर्मभीरु है और मिथ्या धर्म का अहंकार करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आकर इस बार 'जय श्रीराम नहीं कहा, उन्होंने 'जय मां काली' कहा. 2024 में उन्होंने 'जय श्रीराम' कहा था. इसका मतलब यही है कि BJP उत्तर भारत की पार्टी है और रामचंद्र उत्तर भारत के देवता हैं. इसलिए वे रामचंद्र का नाम लेते थे, लेकिन अब उन्हें समझ में आ गया है कि बंगाल में रामचंद्र नहीं चलेगा. इसलिए पहले दुर्गा के साथ काली का नाम लिया, लेकिन ममता बनर्जी दुर्गा पूजा के लिए क्लबों को चंदा दे रही हैं, इसलिए उन्हें समझ में आ गया कि दुर्गा से भी काम नहीं चलेगा. हम लोग मां काली के भक्त हैं यहां बंगाल में. इसलिए अब वे मां काली का नाम ले रहे हैं. वे धर्म को लेकर वोट का व्यापार कर रहे हैं.''
बीजेपी ने खोला मोर्चा,
चंद्रनाथ सिन्हा के इस बयान के बाद बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने उनके इस बयान की आलोचना करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है. बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रनाथ सिन्हा को 'पागल' तक करार दे दिया है. हालांकि, इस पूरे विवाद को लेकर चंद्रनाथ सिन्हा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन उनका ये बयान अब राजनीतिक चर्चा का केंद्र में बना गया है.
पश्चिम बंगाल में कब हैं चुनाव?
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव होने वाले हैं. इसके तहत पहले फेज में 23 अप्रैल के दिन 152 सीटों और दूसरे फेज यानी 29 अप्रैल के दिन 142 सीटों पर वोटिंग होगी. इसे नतीजे 4 मई को आएंगी.
ADVERTISEMENT


