BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. BJP ने टिकट देते समय ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी है जिनकी संगठन पर मजबूत पकड़ है. गौरतलब है कि देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है. चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है.
ADVERTISEMENT
बिहार और हरियाणा से इन नेताओं को मिला मौका
BJP की इस लिस्ट में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि वर्तमान में नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं. बिहार की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. बता दें कि बिहार में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. वहीं हरियाणा राज्य से संजय भाटिया पर भरोसा जताया. यहां भी राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं.
असम और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की घोषणा
असम राज्य के लिए बीजेपी ने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है जिनमें तेराश गोवाला और जोगेन मोहन शामिल हैं. इन दोनों नेताओं की राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ मानी जाती हे. आपको बता दें असम में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं इसके साथ यहां इस साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में यहां राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.उधर छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है. लक्ष्मी वर्मा ने बारे में यहां पढ़ें. छत्तीसगढ़ में भी राज्यसभा की दो सीटें पर चुनाव होना है.
ओडिशा और पश्चिम बंगाल की लिस्ट आई सामने
ओडिशा राज्य से बीजेपी ने मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी ने उनके नाम की स्वीकृति दी है.
यह भी पढ़ें: बिहार में बीजेपी ने चला मास्टरस्ट्रोक! पवन सिंह का पत्ता काट शिवेश राम को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये?
ADVERTISEMENT

