भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें सुवेंदु अधिकारी को पार्टी ने दो सीटों से उतारा है. सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से ताल ठोकेंगे. खास बात ये है कि भवानीपुर वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछली बार चुनाव जीता था. कुल मिलाकर भवानीपुर सीट इस बार हॉट सीट रहने वाली है.
ADVERTISEMENT
बीजेपी की इस पहली सूची में कई बड़े चेहरों मैदान में उतारा गया है. इसमें सुवेंदु अधिकारी के अलावा दिलीप घोष को खड़गपुर सदर (सीट नंबर 224) से, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण (सीट नंबर 280) से, स्वपन दास गुप्ता को रासबिहारी (सीट नंबर 160) से और रुद्रनील घोष को शिबपुर (सीट नंबर 172) से चुनाव मैदान में उतारा गया है.
संगठनात्मक बैठक के बाद फैसला
प्रधानमंत्री आवास के 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आधे से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए थे. 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित समिति के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद थे. पश्चिम बंगाल के साथ-साथ केरल के लिए भी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है. केरल की लिस्ट यहां देखें
भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के रचयिता, महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार से ताल्लुक रखने वाले सौमित्र चट्टोपाध्याय को नैहाटी से उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है. घोषित उम्मीदवारों में से 41 मौजूदा विधायक हैं और 3 पूर्व विधायक हैं.
यहां देखें पूरी लिस्ट
ADVERTISEMENT


