गोवा में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावी ऐलान से पहले राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी अपने चरम पर है और सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक तैयारियों में जुटा हुआ है. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 विधानसभा सीटों में 20 विधानसभा सीटें जीती थी और चुनाव बाद 2 पार्टियों के समर्थन मिलने के बाद उन्होंने राज्य में अपनी सरकार बना ली थी. अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि इस बार गोवा में किसकी सरकार बन रही है? कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री? इसी बीच वोट वाइब(Vote Vibe) ने एक ताजा सर्वे किया है, जिसके नतीजे भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं गोवा के इस सर्वे में क्या-कुछ पता चला है.
ADVERTISEMENT
गोवा सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं?
वोट वाइब ने सर्वे के दौरान जनता से कई सवाल पूछे है, जिनमें एक सवाल है कि, 'पिछले पांच वर्षों में गोवा राज्य सरकार के कामकाज से आप कितने संतुष्ट हैं?' इसके जवाब में सबसे ज्यादा 32.1% लोगों का कहना है कि वो 'पूरी तरह संतुष्ट' है. वहीं 16.2% लोग 'पूरी तरह से असंतुष्ट' है, जबकि 15.5% लोगों का कहना है कि वो 'असंतुष्ट' है. इसके अलावा 12.5% लोगों का कहना है कि 'ठीक-ठाक' और 10.8% लोग 'संतुष्ट' के पक्ष में है. साथ ही 12.9% लोगों का कहना है कि 'कुछ कह नहीं सकते है'.
तय कर लिया किसे देंगे वोट?
सर्वे में जनता से पूछा गया कि, 'क्या आपने तय कर लिया है कि आप किसे वोट देंगे?' तो इसपर 59.1% यानी आधे से अधिक जनता ने जवाब दिया कि हां, हमने पूरी तरह तय कर लिया है. 18.6% जनता ने कहा कि, मेरी एक पसंद है, लेकिन मैंने अभी तक अंतिम फैसला नहीं किया है. वहीं 11.9% लोगों ने तय नहीं किया है और 10.4% लोगों ने कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकते है.
गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन?
वोट वाइब ने सर्वे के दौरान जनता से सवाल किया कि, 'आपकी राय में, गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?' इसके जवाब में सबसे ज्याद समर्थन मौजूदा बीजेपी के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को मिला है. सबसे ज्यादा 28.8% लोगों ने प्रमोद सावंत को अपनी पसंदीदा मुख्यमंत्री बनाया है. वहीं कांग्रेस के यूरी अलेमाओ 24.5% के साथ दूसरे नंबर है. बीजेपी के ही विश्वजीत राणे के पक्ष में 9.4%, निर्दलीय से उत्पल पर्रिकर को 7.6%, GFP के विजय सरदेसाई को 5.7%, MGP के रामकृष्ण धवलीकर को 2.1%, कांग्रेस के अमित पाटकर को 0.8% लोगों ने समर्थन दिया है.
किस पार्टी या गठबंधन को करेंगे वोट?
इसी सर्वे के दौरान जनता से पूछा गया कि, 'आप किस पार्टी या गठबंधन को वोट देने की सबसे ज्यादा संभावना रखते हैं?' इसमें सबसे ज्यादा 35.1% लोगों ने बीजेपी को वोट करने की बात कही है. वहीं कांग्रेस के पक्ष में 30% और आम आदमी पार्टी(AAP) के पक्ष में 6.3% लोग दिखाई दिए है. इसके अलावा MGP के पक्ष में 7.4%, GFP के पक्ष में 4.5% और RGP के पक्ष में 5% जनता दिखाई दे रही है.
ADVERTISEMENT


