राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉन्सिटट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार यानी 30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की एक बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में गठबंधन के 20 दल शामिल हुए और उन्होंने कई मुद्दों पर मंथन पर चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर ली है. तीन घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में यह फाइनल हुआ है कि 6 अक्टूबर(मंगलवार) को सभी विपक्ष दलों के सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ मार्च करेंगे. इसके साथ ही इंडिया गठबंधन ने सरकार को घेरने का भी प्लान बनाया है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी ये जानकारी
मीटिंग के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, पूरे देश के नागरिक और राजनीतिक दल चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर चिंता में है. मुख्य चुनाव आयुक्त के ही दो सादी सदस्यों ने उन्हें 10 महीनों में 14 बार पत्र लिखें, जिसके बाद उनकी ईमानदारी और इरादों पर सवाल उठता है. इसलिए उन्हें उनके पद से तत्काल हटा देना चाहिए.
'चुनाव आयोग कठपुतली की तरह कर रहा काम'
मल्लिकार्जुन खड़ने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, हमारी मांग है कि आगामी चुनावों के लिए SIR से पहले वाली वोटर लिस्ट का ही इस्तेमाल किया जाएं. अगर वोटर लिस्ट में कोई बदलाव होता है तो वह पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र और बूथ के हिसाब से नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की जानकारी भी शामिल हो. खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग कठपुतली की तरह काम कर रहा है. इसी वजह से हम सभी 20 विपक्षी दल एकजुट होकर 6 अक्टूबर से हर जिले में 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' करने जा रहे है.
उन्होंने कहा कि, हमने साढ़े तीन घंटा चर्चा कि और इस दौरान राहुल, ममता समेत कई लोगों ने सुझाव दिए. अभी माहौल CEC के खिलाफ है और पीएम मोदी-अमित शाह ECI के साथ "गुड़िया के खेल" जैसा बर्ताव कर रहे है. 6 अक्टूबर को मार्च के अलावा हम अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगेंगे.
जानिए INDIA गठबंधन का पूरा शेड्यूल
पहला कार्यक्रम- 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' का आयोजन और हर जिले में DM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन
दूसरा कार्यक्रम- 6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन के 20 विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे.
तीसरा कार्यक्रम- ECI तक मार्च करने के बाद विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे.
चौथा कार्यक्रम- विपक्ष पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगी.
ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने कही ये बातें
खड़गे के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि, हम सब एकजुट है. यह सुनकर खड़गे, राहुल और सोनिया गांधी ने तारीफ करते हुए मेज थपथपाई. वहीं राहुल गांधी ने कहा कि, हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही है. BJP, अमित शाह, पीएम मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार मिलकर लोकतंत्र पर हमला कर रहे है. इन्होंने लोकतंत्र पर कब्जा जमा लिया, लेकिन हम चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम यह पक्का करेंगे कि लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को सजा मिलें. हम एक गठबंधन है और देश में बड़े बदलाव लाएंगे.
उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की नीति पर जताई आपत्ति
इस बैठक में उद्धव ठाकरे जूम कॉल(Zoom Call) के माध्यम से जुड़े थे और उन्होंने 10 मिनट तक बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की "एकला चलो नीति" पर आपत्ति जताई. उद्धव ठाकरे ने कहा कि इंडिया गठबंधन को एक बड़ा आंदोलन करना चाहिए और गठबंधन के बैनर तले एकजुट जमीन पर उतरना चाहिए. लेकिन यह सही नहीं है कि पार्टी अलग-अलग अपना कार्यक्रम करें, जैसे की कांग्रेस महाराष्ट्र में कर रही है.
ADVERTISEMENT


