Kerala Election Survey: केरल में सरकार बदलना चाहते हैं लोग या पिनाराई विजयन के कामों से खुश है? C-Voter के सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

Kerala election survey: केरल विधानसभा चुनाव से पहले C-Voter सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. क्या लोग पिनाराई विजयन की सरकार से नाराज हैं या फिर बदलाव चाहते हैं? जानिए सर्वे में किसे मिल रहा जनता का सबसे ज्यादा समर्थन, सीएम फेस की पसंद और सरकार बदलने को लेकर क्या कहती है जनता की राय.

Kerala assembly election survey
Kerala assembly election survey

निधि तनेजा

follow google news

केरल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राज्य का राजनीतिक पारा अपने चरम पर है. राज्य में मौजूद हर एक राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है. केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी जिसके बाद 4 मई को गिनती होगी और फिर नतीजे आएंगे. केरल में इस बार कांग्रेस कैंडिडेट वीडी सतीशन और मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है. इसी बीच सी-वोटर ने एक ताजा सर्वे किया है जिसमें चौंकाने वाली नतीजे सामने आए है. इस सर्वे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज कर दी है. विस्तार से जानिए सर्वे के परिणाम.

Read more!

कौन है जनता का चहेता सीएम चेहरा?

सी-वोटर के इस सर्वे में जनता से कई सवाल किए गए. इन्हीं सवाल में एक सवाल था कि अगले सीएम के रूप में आप किसे देखना चाहेंगे? लोगों के सामने इस सवाल के जवाब के लिए कई नेताओं के नाम रखे गए लेकिन इसमें सबसे ज्यादा 27.9% लोगों ने कहा कि वो कांग्रेस कैंडिडेट वीडी सतीशन को अगले सीएम के रूप में देखना चाहेंगे. वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पक्ष में 25.6% लोग है.
 
इसके अलावा शशि थरूर को भी लोग सीएम के तौर पर देखना चाहते है और 12.8% लोग उनके पक्ष में है. वहीं वी मुरलीधरन को 8.8%, राजीव चंद्रशेखर को 8.2% और के.के. शैलजा को 7.1% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते है.

पिनाराई विजयन का कैसा है प्रदर्शन?

इसी सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि केरल में मौजूदा मुख्यमंत्री का प्रदर्शन कैसा है तो इसके आंकड़े भी चौंकाने वाले है. सबसे ज्यादा 47.4% लोगों ने बताया कि वह पिनाराई विजयन के प्रदर्शन ने खुश नहीं है. वहीं 33.3% लोगों ने उनके कामकाज और प्रदर्शन को अच्छा बताया. जबकि 16.8% लोगों ने इसे औसत(Average) बताया और 2.4% लोगों का कहना है कि कह नहीं सकते. कुल मिलाकर अधिकतर लोगों को उनका प्रदर्शन काफी खराब लगा है.

सरकार बदलने पर लोगों की राय

इसी सर्वे में एक और सवाल पूछा गया है कि क्या आप राज्य सरकार से नाराज है और बदलना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में सबसे ज्यादा 49.6% लोगों ने कहा है कि, नाराज है और वह सरकार बदलना चाहते है. वहीं 24.2% लोगों का कहना है कि सरकार से उनकी कोई नाराजगी नहीं है और सरकार नहीं बदलना चाहते है. 21% लोगों का कहना है कि वो सरकार से नाराज है लेकिन बदलना नहीं चाहते है. वहीं कह नहीं सकते के पक्ष में 5.2% लोग दिखाई दिए.

इस सर्वे के आंकड़ों को देखा जाएं तो इसमें मौजूदा सरकार के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है और लोग इस बार तख्तापलट कर सकते है. साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए भी लोग कांग्रेस कैंडिडेट वीडी सतीशन के पक्ष में ज्यादा दिख रहे है.

Kerala election 2026 survey: पिनाराई विजयन या वीडी सतीशन...सीएम रेस में कौन आगे? वोट वाइब के ताजा सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े

    follow google news