केरल में नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी...कौन हैं लोगों का फेवरेट? C-Voter के इस सर्वे में जानिए चौंकाने वाले आंकड़ें

Kerala election survey 2026: C‑Voter और Manorama News के सर्वे में केरल की राजनीति को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के अनुसार राहुल गांधी की लोकप्रियता राज्य में बढ़ी है, जबकि नरेंद्र मोदी की रेटिंग में हल्की गिरावट दर्ज की गई. वहीं मुख्यमंत्री पद की पसंद में पिनाराई विजयन, वीडी सतीसन और शशि थरूर के नाम चर्चा में हैं. विस्तार से जानिए इस सर्वे की पूरी कहानी.

Kerala Assembly election survey 2026
Kerala Assembly election survey 2026

राजू झा

follow google news

साल 2026 की शुरुआत से ही इस बार एक चर्चा जोरों पर हैं वो है चुनाव का. 2026 को चुनावी साल कहा जा रहा है क्योंकि इसी साल में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. इसी लिस्ट में केरल का भी नाम है और इसे लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सी-वोटर और मनोरमा न्यूज ने राज्य की मौजूदा हालात को जानने के लिए एक सर्वे किया है. सर्वे के नतीजे कांग्रेस समर्थित गठबंधन (UDF) के लिए उत्साहजनक हैं, जबकि सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन (LDF) के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस सर्वे की पूरी कहानी.

Read more!

पहले जानिए राज्य में कौन-कौन से गठबंधन है?

केरल में 140 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले है. राज्य में मौजूद गठबंधनों की बात की जाए तो यहां पर मुख्य रूप से दो गठबंधन है जिनके बीच टक्कर है. लेकिन एक तीसरा मोर्चा भी है. गठबंधन की बात करें तो यूडीएफ जो कांग्रेस समर्थित गठबंधन है और एलडीएफ जो लेफ्ट समर्थित और फिलहाल राज्य में इनकी ही सरकार है जिसके नेता पिनाराई विजयन है.इसके अलावा बीजेपी समर्थित एनडीए तीसरा मोर्चा है.

राहुल गांधी बनाम मोदी: कौन है ज्यादा लोकप्रिय?

केरल की जनता के बीच राष्ट्रीय नेताओं की लोकप्रियता को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में जब पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से कौन ज्यादा लोकप्रिय है, तो राहुल गांधी ने बड़ी बढ़त हासिल की. इस सर्वे के मुताबिक राहुल गांधी की लोकप्रियता में काफी उछाल आया है और पहले के सर्वे में जहां यह 48.5% था, अब यह 51.6% पहुंच गया है. वहीं नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कमी आई है क्योंकि पहले के सर्वे के मुताबिक यह 30.7% था लेकिन अब वह घटकर 30.3% पहुंच गया है.

सीएम पद की पहली पसंद: कौन मारेगा बाजी?

केरल के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी जनता की राय स्पष्ट दिख रही है. राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपनी लोकप्रियता खोते नजर आ रहे हैं. इस सर्वे के मुताबिक UDF के वीडी सतीसन को 28.5% लोग ही अपनी पहली पसंद बता रहे है. वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पक्ष में सिर्फ 19% लोग दिखाई दे रहे है. इसके अलावा शशि थरूर को 12% और अन्य के पक्ष में सबसे ज्यादा 40.5% लोग दिखाई दिए.

सर्वे को देखकर 2 चीजें तो साफ दिख रही है कि केरल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह राहुल गांधी को ज्यादा पसंद करती है और इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री चेहरे की तलाश में भी है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर चुनाव में क्या होता है और इस बार सत्ता की चाबी किसके पास जाती है.

यह खबर भी पढे़ें: MOTN Survey: केरल से बीजेपी के लिए आई गुड न्यूज? अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मिल सकती हैं इतनी सीटें, सर्वे में हुआ खुलासा

    follow google news