MOTN Survey: केरल से बीजेपी के लिए आई गुड न्यूज? अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मिल सकती हैं इतनी सीटें, सर्वे में हुआ खुलासा

India Today Mood of the Nation Survey: केरल विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच आए 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. लोकसभा सीटों को लेकर किए गए इस सर्वे में यूडीएफ का दबदबा बरकरार है, जबकि एलडीएफ और बीजेपी के बीच सीटों का गणित बदलता दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

MOTN Kerala Survey
MOTN Kerala Survey
Google CTA

MOTN Kerala Survey: केरल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है. इससे ठीक पहले अब लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) ने एक सर्वे (जनवरी 2026) जारी किया है. सर्वे में लोगों से ये जानने की कोशिश की गई है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो केरल की जनता किस गठबंधन पर अपना भरोसा जताएगी. इस दौरान सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इन ताजा आंकड़े में यूडीएफ, एलडीएफ और बीजेपी के बीच सीटों और वोट शेयर का समीकरण काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है.