Kerala election 2026 survey: पिनाराई विजयन या वीडी सतीशन...सीएम रेस में कौन आगे? वोट वाइब के ताजा सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े

Kerala election 2026: केरल विधानसभा चुनाव से पहले आए ताजा सर्वे ने सियासी हलचल तेज कर दी है. मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जनता की पसंद बदलती नजर आ रही है. आंकड़ों में कांग्रेस के वीडी सतीशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, जबकि मौजूदा सीएम पिनराई विजयन को हल्का झटका लगा है.

Kerala election 2026 survey
Kerala election 2026 survey

राजू झा

follow google news

Kerala CM face survey: केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है. सभी राजनीतिक दल लगातार प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. इस बीच अब वोट वाइब (Vote Vibe) का एक ताजा चुनावी सर्वे सामने आया है. इसमें पूछा गया था कि केरलवासी प्रदेश में मुख्यमंत्री के ताैर पर किसे देखना पसंद करेंगे? सर्वे में प्रदेश के कई नेताओं के नाम शामिल किए गए थे. अब इसे लेकर जनता की राय सामने आई है. सर्वे में आए आंकड़े को कांग्रेस के लिए गुड न्यूज के तौर पर देखा जा रहा है.

Read more!

इस नेता की लोकप्रियता में जबरदस्त बढ़त

केरल के मुख्यमंत्री पद की पसंद को लेकर वोट वाइब द्वारा किए गए सर्वे में वीडी सतीशन का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार उन्हें 25.2 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है. दिलचस्प बात यह है कि जनवरी 2026 के सर्वे में वह 22.4 प्रतिशत पर थे यानी उनके ग्राफ में करीब 2.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. यह बढ़त कांग्रेस और यूडीएफ गठबंधन के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है.

वर्तमान सीएम पिनराई विजयन की स्थिति

सर्वे के मुताबिक वर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की लोकप्रियता में कुछ कमी देखी गई है. ताजा सर्वे में उन्हें 21.5 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है जबकि जनवरी में यह आंकड़ा कुछ अलग था. अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो के के शैलजा को 15.8 प्रतिशत और बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर को 10 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. कांग्रेस के ही शशि थरूर को 9.2 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है जो पिछले सर्वे के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है.

सी वोटर सर्वे और अन्य का प्रभाव

फरवरी 2026 में आए सी वोटर के सर्वे ने मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है. इस सर्वे में वीडी सतीशन को 28.5 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए पसंदीदा माना है जबकि पिनराई विजयन को 19 प्रतिशत और शशि थरूर को 12 प्रतिशत वोट मिले हैं. हालांकि इस सर्वे में सबसे बड़ा आंकड़ा अन्य का है जिसे 40.5 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं. सीटों के अनुमान की बात करें तो संकेत मिल रहे हैं कि इस बार यूडीएफ सत्ताधारी एलडीएफ को कड़ी टक्कर देकर सत्ता से बाहर कर सकती है.

यह भी पढ़ें: West Bengal Election Survey: टीएमसी या भाजपा...किसके हाथ में जाएगी बंगाल की सत्ता की चाबी? चाणक्य स्ट्रेटजी के ताजा सर्वे में आया सामने

    follow google news