किरेन रिजिजू ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ तो राहुल गांधी ने क्यों किया पलटवार? जानिए विवाद की पूरी कहानी

राजू झा

• 01:56 PM • 19 Aug 2026

Rahul Gandhi on Kiren Rijiju: NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के दिल्ली पुलिस के बचाव वाले बयान से सियासी विवाद बढ़ गया है. रिजिजू ने पुलिस की कार्रवाई को संयमित बताते हुए दिल्ली पुलिस की तारीफ की, जिसके बाद राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए मोदी सरकार पर छात्रों के खिलाफ बर्बरता करने और सच छिपाने का आरोप लगाया.

Rahul Gandhi reaction on Kiren Rijiju statement
किरेन रिजिजू के दिल्ली पुलिस वाले बयान पर राहुल गांधी ने किया पलटवार
Google CTA

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के हालिया बयान के बाद देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन को लेकर किरेन रिजिजू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया था. इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार का मूल मंत्र ही असत्य और हिंसा है और वह छात्रों पर हुई बर्बरता को नकारने की कोशिश कर रही है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.

Read more!

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या दिया था बयान?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक इंटरव्यू के दौरान छात्र प्रदर्शनों पर दिल्ली पुलिस और प्रशासन का बचाव किया. रिजिजू ने कहा कि जंतर-मंतर और संसद के आसपास हुए आंदोलन के दौरान पुलिस की ओर से कोई बर्बरता नहीं की गई. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, किसी की हड्डी नहीं टूटी और न ही कोई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचा. रिजिजू ने कहा कि हजारों की संख्या में आए छात्रों और उनके आड़ में उपद्रव करने वाले लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने संयम से काम लिया, जिसके लिए दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों और अन्य संगठनों के लोगों ने छात्रों को उकसाने का काम किया था.

राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री के इस बयान वाले वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. राहुल गांधी ने लिखा कि, मोदी सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए, जबकि संसद से महज आधा किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं और कील लगी लाठियों का इस्तेमाल हुआ. उन्होंने दावा किया कि इस बर्बरता में एक बच्ची की आंख चली गई और एक बच्ची का कान कट गया. राहुल ने कहा कि वह खुद इन घायल छात्रों से मिल चुके हैं और पूरा देश हजारों वीडियो के जरिए इस सच को देख चुका है.

'सरकार का मूल मंत्र असत्य और हिंसा'

राहुल गांधी ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार का काम ही पहले बच्चों पर लाठियां चलाना और फिर साफ मुकर जाना है. उन्होंने कहा कि पूरे सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह गायब रहे और विपक्ष से भागते नजर आए, वहीं प्रधानमंत्री ने आज तक पीड़ित छात्रों से माफी नहीं मांगी. राहुल ने कड़े शब्दों में लिखा कि देश के लिए सबसे बड़ा खतरा ऐसे सोच वाले लोग हैं जिन्हें न तो अपनी गलती दिखती है और न ही वे उसे स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा कि देश के बच्चों के पास आंखें और याददाश्त दोनों हैं और वे सब कुछ देख रहे हैं.

NEET प्रदर्शन और नेताओं के हिरासत की पूरी कहानी

यह पूरा विवाद नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम के एक सोशल मीडिया कैंपेन और छात्र संगठन की अगुवाई में छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिवसीय धरना दिया था. इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक जैसे सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे. इसके बाद छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा और डीके शिवकुमार सहित कई बड़े नेताओं ने संसद और पीएम आवास की ओर मार्च निकाला था. उस दौरान पुलिस ने इन तमाम विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. राहुल गांधी ने तभी से स्पष्ट कर दिया था कि वे छात्रों के इंसाफ की लड़ाई को रुकने नहीं देंगे.

यहां देखें वीडियो

VIDEO: राहुल गांधी ने मंच पर की PM मोदी की मिमिक्री, बोले- 'गले मिलने से नहीं चलती विदेश नीति'