साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश की राजनीति और संसद का ढांचा पूरी तरह बदलने वाला है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि सरकार इसी सत्र में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन का प्रस्ताव ला सकती है. इस संशोधन के बाद 2029 के चुनावों से पहले ही महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है, जिसका सीधा असर लोकसभा सीटों की संख्या पर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
बहुमत का नया गणित
वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं, जहां बहुमत के लिए 272 सीटों की आवश्यकता होती है, लेकिन महिला आरक्षण लागू होने के बाद लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 816 हो सकती हैं. इसमें महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होंगी. सीटों की इस बढ़ोतरी के बाद जीत के लिए जादुई आंकड़ा 409 हो जाएगा.
राज्यों में सीटों का संभावित बदलाव
सीटों की संख्या में लगभग 50% तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. मुख्य राज्यों की संभावित स्थिति इस प्रकार है-
- उत्तर प्रदेश: 80 से बढ़कर 120 सीटें
- महाराष्ट्र: 48 से बढ़कर 72 सीटें
- पश्चिम बंगाल: 42 से बढ़कर 63 सीटें
- बिहार: 40 से बढ़कर 60 सीटें
- मध्य प्रदेश: 29 से बढ़कर 44 सीटें
- राजस्थान: 25 से बढ़कर 38 सीटें
- गुजरात: 26 से बढ़कर 39 सीटें
- दिल्ली: 7 से बढ़कर 11 सीटें
यह बदलाव 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार मानकर किया जा सकता है. यदि सरकार इसी सत्र में संशोधन लाती है, तो 2029 का चुनाव पूरी तरह से नए स्वरूप में होगा.
ADVERTISEMENT


