आधी रात ही महाराष्ट्र की राजनीति में हो गया बड़ा खेला! शिंदे के साथ बैठक कर रहे शिवसेना(UBT) के सांसद, उद्धव को देंगे बड़ा झटका?

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में आधी रात बड़ा खेला होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. शिवसेना (UBT) के कई सांसद दिल्ली में एकनाथ शिंदे के साथ बैठक कर रहे हैं. क्या उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका लगेगा? जानिए ऑपरेशन टाइगर, बागी सांसदों, स्पीकर से मुलाकात और दिल्ली में चल रहे डैमेज कंट्रोल की पूरी कहानी.

Maharashtra Politics
Maharashtra Politics

हिमांशु मिश्रा

follow google news

महाराष्ट्र की राजनीति में इस वक्त हलचल काफी तेज हो गई है. बीते कुछ दिनों से जिस 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाएं पूरे राज्य में हो रही थी, वह अब धरातल पर उतरते हुए दिखाई दे रहा है. राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है कि आज एक बार फिर उद्धव ठाकरे और शिवसेना(UBT) को तगड़ा झटका लगने वाला है. बताया जा रहा है कि शिवसेना(UBT) के 9 में कुछ सांसद आधी रात ही दिल्ली पहुंच गए तो कुछ सांसद आज सुबह दिल्ली पहुंचे है. फिलहाल वे एकनाथ शिंदे के साथ मुलाकात भी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सभी बागी सांसद स्पीकर से मुलाकात करेंगे. वहीं उद्धव ठाकरे की सेना डैमेज कंट्रोल करने के लिए दिल्ली पहुंचे है. आइए विस्तार से जानते हैं इस राजनीतिक हलचल की पूरी कहानी.

Read more!

महाराष्ट्र की लड़ाई, दिल्ली बना सियासी मैदान

पश्चिम बंगाल में जब से TMC के सांसद बागी हुए है, उसके बाद से ही ऑपरेशन टाइगर की चर्चाएं शुरू हो गई थी. इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना(UBT) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंच गए और तो दूसरी तरफ डिप्टी एकनाथ शिंदे भी दिल्ली आ गए है. इसके अलावा स्थिति को संभालने के लिए उद्धव ठाकरे के करीबी लोग भी दिल्ली पहुंचे है. अब महाराष्ट्र की लड़ाई के लिए दिल्ली सियासी मैदान बन चुका है,

फिर से एक बार टूटेगी उद्धव ठाकरे की पार्टी?

आज से लगभग 4 साल पहले उद्धव ठाकरे को तब झटका लगा था जब पार्टी के 40 विधायक टूट गए थे. उस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेर-बदल भी देखने को मिला था. अब उद्धव ठाकरे के 9 में से 6 सांसदों के बागी होने की खबरों ने एक बार फिर सियासी पारा हाई कर दिया. इस मामले को तब ज्यादा हवा मिली जब रविवार को उद्धव ठाकरे ने मातोश्री पर सांसदों की अहम बैठक बुलाई थी, लेकिन इसमें केवल 4 सांसद ही पहुंचे. बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में अरविंद सावंत, अनिल देसाई, संजय दीना पाटील और राजाभाऊ वाजे थे.

वहीं जिन 5 सांसद ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय देशमुख और नागेश पाटील आष्टीकर ने बैठक से दूरी बनाई थी, उन्हें उद्धव ठाकरे ने 48 घंटे के भीतर वफादारी साबित करने को कहा था. लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उद्धव ठाकरे को एहसास होने लगा कि उनकी पार्टी के सांसद टूट सकते है और उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जो जाना चाहता है, वह जा सकता है. वहीं इसी बैठक के बीच शिवसेना(UBT) के सांसद संजय देशमुख ने एकनाथ शिंदे के मंत्री प्रताप राव जाधव से मुलाकात भी की.

कौन-कौन दे सकते हैं झटका?

उद्धव ठाकरे को झटका देकर एकनाथ शिंद का दामन थामने वाले सांसदों में नागेश पाटिल आष्टिकर, संजय देशमुख, ओमराज निम्बालकर, संजय जाधव और भाऊसाहेब वाकचुरे का नाम बचाया जा रहा है. हालांकि 6 सांसदों का दावा किया जा रहा है लेकिन 6वें सांसद के नाम अभी स्पष्ट नहीं है.

एकनाथ शिंदे की सेना में जाने की तैयारी कर रहे उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों में नागेश पाटिल आष्टिकर, संजय जाधव, संजय देशमुख, भाऊसाहेब वाकचुरे और ओमराज निम्बालकर का नाम बताया जा रहा है. हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि 6वें सांसद कौन हैं. 

शिंदे के साथ बैठक के बाद स्पीकर से मुलाकात

उद्धव ठाकरे को छोड़ एकनाथ शिंदे को जॉइन करने वाले सांसद दिल्ली में एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर रहे है. यह बैठक श्रीकांत शिंदे के आवास पर हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक के बाद सारे बागी सांसद स्पीकर से मुलाकात करेंगे और फिर अपना समर्थन पत्र सौंप सकते है. कहा ये भी जा रहा है कि सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे और फिर जाकर एकनाथ शिंद गुट में विलय कर जाएंगे. 

उद्धव की सेना दिल्ली में कर रही डैमेज कंट्रोल

वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे में एक्शन मोड में है. उद्धव ठाकरे की सेना भी दिल्ली में एक्टिव हो गई है और सांसदों के टूट का खतरा देखते हुए उन्होंने पहले ही लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने मांग की है कि शिवसेना(UBT) को ही अधिकृत राजनीतिक दल की मान्यता दी जाए. शिवसेना(UBT) संसदीय दल के नेता और सांसद अरविंद सावंत ने पत्र में आगे लिखा कि अगर कोई दूसरा गुट विशेष दर्जे या मान्यता की मांग करता है तो उस पर फैसला लेने से पहले हमें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएं.

बंगाल का सियासी ग्रहण अब महाराष्ट्र में! उद्धव की बैठक में नहीं आए पार्टी के 5 सांसद, शिंदे के मंत्री के साथ दिखे संजय देशमुख

    follow google news