साल 2024 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तो मणिपुर में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस ने राज्य के दोनों लोकसभा सीटें जीतकर क्लीप स्वीप दिया था. हालांकि, विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी. अब सवाल यह है कि अगर आज का तारीख में अगर लोकसभा चुनाव हुए तो मणिपुर में सियासी माहौल कैसा रहेगा? जनता का मूड क्या रहेगा? इसी लेकर इंडिया टुडे और सी-वोटर ने मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 सर्वे किया, जिसमें जनता का मिजाज जानने की कोशिश की गई है. आइए विस्तार से जानते है इस सर्वे के आंकड़ों में क्या कुछ सामने आया है.
ADVERTISEMENT
भाजपा की क्या है स्थिति?
MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मणिपुर में भाजपा का खाता खुल सकता है और उसे एक सीट मिलने का अनुमान है. यानी जिस बीजेपी का 2024 के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था, उसे 1 सीट का फायदा होता दिख रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि, जनवरी 2026 के सर्वे में भाजपा को 0 सीट मिलने का अनुमान था, लेकिन अब उसे 1 सीट मिल सकता है.
कांग्रेस को कितने सीटों का अनुमान?
MOTN के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 1 सीट का नुकसान होने का नुकसान है और उसे 2 में से 1 सीट मिल सकती है. आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतकर क्लीन स्वीप दिया था, लेकिन ताजा सर्वे के मुताबिक उन्हें 1 सीट का नुकसान होने का अनुमान है. वहीं, जनवरी 2026 के सर्वे में कांग्रेस को 2 में से 2 सीटें मिलने का अनुमान था लेकिन अब वह घटकर 1 सीट हो सकता है.
कैसे किया गया यह सर्वे?
MOTN सर्वे के लिए देश के सभी राज्यों और लोकसभा क्षेत्रों में 1 जुलाई से 25 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग आयु वर्ग, जाति, धर्म और लिंग के 25,184 वयस्कों से उनकी राय ली गई.
इसके अलावा, सर्वे में पिछले 24 हफ्तों के दौरान 91,795 लोगों से जुटाई गई राय का भी विश्लेषण किया गया. इस तरह कुल 1,16,644 लोगों की राय के आधार पर देश में जनता के मौजूदा मूड को समझने की कोशिश की गई है. सर्वे के आंकड़ों में व्यापक स्तर पर करीब 3 फीसदी और विस्तृत स्तर पर 5 फीसदी तक का मार्जिन ऑफ एरर हो सकता है.
ADVERTISEMENT


