पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के दो सीटों रेजिनगर और नंदीग्राम पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा काफी हाई है. इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया, तो उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही. अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कांग्रेस ने दावा किया है कि, पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है. प्रधान को नंदीग्राम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.
ADVERTISEMENT
ममता बनर्जी ने कुछ देर पहले ही किया था समर्थन का ऐलान
राज्य में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर माहौल अलग ही गरमाया हुआ है. पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी की पार्टी के उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लिया तो उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही थी. ममता बनर्जी ने प्रेस कॉनफ्रेंस कर सारी जानकारी साझा करते हुए कहा था कि मेरी राहुल गांधी से बात हुई है और हम INDIA गठबंधन के साथ एकजुट है. अब इसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के दावे ने हलचल तेज कर दी है. हालांकि अभी तक संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
चुनाव आयोग पर भी जमकर बरसी थी ममता
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने चुनाव और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आज के दिन को लोकतंत्र के इतिहास का ब्लैक डे बताया और चुनाव आयोग के फैसले को कानूनी तौर पर चुनौती देने की बात कही है. ममता ने साफ कहा है कि चुनाव आयोग की ओर से मिले नाम और चुनाव चिह्न को अंतिम व्यवस्था के तौर पर नहीं माना जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस को आखिर सांस तक नहीं छोड़ेगी.
TMC के नाम और सिंबल के यूज पर रोक
यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि TMC के नाम और सिंबल को लेकर बवाल मचा हुआ था. इसके बाद चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनाव को लेकर TMC के नाम और सिंबल के यूज पर रोक लगा दिया है. आयोग ने ममता बनर्जी गुट को 'Mamata All India Trinamool Congress' का नाम और 'फुटबॉल खिलाड़ी' का चुनाव चिह्न दिया है. वहीं TMC के बागी गुट को 'Democratic Trinamool Congress' का नाम और 'लिफाफा' चुनाव चिह्न दिया है.
कब है उपचुनाव?
पश्चिम बंगाल के 2 विधानसभा सीट रेजिनगर और नंदीग्राम पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया होगी. फिर 9 अक्टूबर को गिनती के बाद परिणाम सामने आएंगे. दरअसल, हाल में ही हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया. वहीं हुमायूं कबीर ने भी नौदा और रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीते थे. इसके बाद उन्होंने रेजिनगर से इस्तीफा दे दिया था. इसी वजह से राज्य की दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहे है.
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद कर दिया बड़ा ऐलान
ADVERTISEMENT


