पहले पार्टी का नाम हाथ से गया और फिर अब उम्मीदवार, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को लगा डबल झटका! 

अनिर्बन सिन्हा रॉय

18 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 18 2026 5:26 PM)

Nandigram Bypoll 2026: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी गुट को बड़ा झटका लगा है. TMC की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. नामांकन वापसी से पहले उनकी शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात भी चर्चा में रही. इससे पहले नंदीग्राम उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी गुट ने संचिता प्रधान डे को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि बीजेपी ने हसीरानी रथ को मैदान में उतारा है.

Mamata Banerjee News
Mamata Banerjee News
Google CTA

पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा सीटों रेजिनगर और नंदीग्राम पर उपचुनाव होने वाले है और इसे लेकर राज्य का राजनीतिक पारा काफी हाई है. इसी बीच ममता बनर्जी को डबल झटका लगा है, जिसने की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. दरअसल ममता बनर्जी की पार्टी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए संचिता प्रधान डे को अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है. साथ ही यह मामला तब सामने आया है, जब संचिता ने राज्य सचिवालय पहुंचकर सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी. वहीं इससे पहले ममता बनर्जी के हाथ से पार्टी का नाम और चिह्न भी जा चुका है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.

Read more!

नाम वापसी से बदल गई मुकाबले की तस्वीर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सचिवालय नबन्ना में सीएम सुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के दौरान संचिता प्रधान डे ने उनका आशीर्वाद भी लिया था. हालांकि उस समय उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था, लेकिन अब उपचुनाव से पहले नाम वापसी के बाद इस मुलाकात की चर्चाएं तेज हो गई है. आपको बता दें कि नंदीग्राम उपचुनाव से संचिता प्रधान डे के नाम वापस लेते ही मुकाबला की तस्वीर बदल गई है. अब बीजेपी और TMC बागी गुट के उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है.

हालांकि संचिता डे ने किस वजह से अपनी उम्मीदवारी वापस ली है, इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसी स्थिति में नंदीग्राम की सियासत में इस फैसले के मायने तलाशे जा रहे है.

खत्म हो गई TMC!

यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब TMC के दोनों गुट के बीच नाम और सिंबल को लेकर अलग ही रार चल रहा था. अब पुरानी TMC खत्म हो गई है और चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को 'Mamata All India Trinamool Congress' नाम और 'फुटबॉल खिलाड़ी' का चुनाव चिह्न दिया है. वहीं बागी गुट को 'Democratic Trinamool Congress' का नाम और चुनाव चिह्न के तौर पर 'लिफाफा' दिया है. चुनाव आयोग ने आने वाले उपचुनाव में AITC का पुराना नाम और जोड़ा घास फूल वाले चुनाव चिह्न को इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया है.

बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की मां को बनाया है उम्मीदवार 

नंदीग्राम उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी ने बीते 13 सितंबर को ही संचिता प्रधान डे को अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन अब उनके नाम वापसी के बाद सियासी तस्वीर बदलती हुई दिखाई दे रही है. बीजेपी ने यहां से चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ को मैदान में उतारा है. चंद्रनाथ रथ, शुभेंदु अधिकारी के PA थे जिनकी हत्या चुनाव परिणाम के बाद कर दी गई थी. वहीं TMC के बागी गुट ने मोहम्मद एतेशामुल हक को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा कांग्रेस और लेफ्ट ने भी अपने-अपने उम्मीदवार उतारे है.

6 अक्टूबर को होंगे मतदान

गौरतलब है कि राज्य के दोनों विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होंगे. इसके नतीजे 9 अक्टूबर को मतगणना के बाद जारी किए जाएंगे. राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत गए थे. हालांकि बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ने का फैसला किया, जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी. वहीं रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई, क्योंकि उन्होंने भी दो सीटों रेजिनगर और नौदा से चुनाव लड़ा था.

बंगाल की सियासत में नया मोड़: फ्रीज हुआ पुराना निशान, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को भेजे 3 नए नाम