पिछले कुछ समय से केंद्रीय कैबिनेट में बड़े-फेरबदल की चर्चाएं हो रही है. इसे लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है और इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने की राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज कर दी है. नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि, अब वे पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर सकते हैं और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी के हाथ में काम सौंप देना चाहिए. जैसे ही उनका यह बयान सामने आया है, तब से ही कई तरह की बातें होने लगी है और इसे गडकरी के रिटायरमेंट से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT
नितिन गडकरी ने क्या-कुछ कहा?
दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नागपुर के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, आजकल मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता. जिस समय कर सकता था, उस समय किया. अब मेरी सहभागिता कम हो गई है. नई पीढ़ी के हाथ में काम देना चाहिए. नई पीढ़ी आई है, पुराने लोग उन्हें मार्गदर्शन दे रहे हैं.' नितिन गडकरी के इस बयान ने हलचल तेज कर दी. इस बात की चर्चा इसलिए भी काफी तेज है कि क्योंकि केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है.
विकास कार्यों की भी की बात
हालांकि नितिन गडकरी ने इसके तुरंत बाद ही विकास कार्यों की बात करनी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि, आने वाले समय में यह काम इतना बढ़ेगा कि महाराष्ट्र के एक भी आदिवासी गांव में अंधेरा नहीं रहेगा और हर जगह विकास की तस्वीर दिखाई देगी.
पिछले हफ्ते ही बनी थी नितिन नवीन की नई टीम
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हुआ था. इस टीम की सबसे खास बात यह थी की 65 सदस्यों वाली इस टीम में 51 नए चेहरे को मौका मिला है, जिसे की पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव के तौर पर देखा जा रहा था. 2015 में अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद इसे संगठन के स्तर पर सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
इस बीच नितिन गडकरी के हालिया बयान ने आगे और भी बड़े राजनीतिक फेरबदल के संकेत दे दिए हैं. हालांकि गडकरी के बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह नई पीढ़ी को कमान सौंपने की तैयारी कर रहे हैं? भले ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से हटने या संन्यास लेने का सीधा ऐलान नहीं किया है, फिर भी उनके इस रुख को एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
'जब तक BJP को हाशिए पर...', ममता बनर्जी ने अपने संन्यास को लेकर बताई बड़ी शर्त!
ADVERTISEMENT


