विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- यह नीति नहीं, एक समझौता कर चुके व्यक्ति का नतीजा

Rahul Gandhi on BJP: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने भारत की मौजूदा विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की सामूहिक इच्छा से नहीं, बल्कि एक समझौता कर चुके व्यक्ति के शोषण का नतीजा है.

Rahul Gandhi- PM Modi
Rahul Gandhi- PM Modi

न्यूज तक डेस्क

follow google news

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी शुक्रवार को भारत की मौजूदा विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा देश के लोगों की सामूहिक सोच और मूल्यों से तय होनी चाहिए लेकिन आज जो हालात दिखाई दे रहे हैं वे चिंताजनक हैं. 

Read more!

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत की विदेश नीति की जड़ें देश के इतिहास, भौगोलिक परिस्थितियों और सत्य व अहिंसा जैसे आध्यात्मिक मूल्यों में होनी चाहिए. उनके मुताबिक विदेश नीति का उद्देश्य देश की सामूहिक भावना को दुनिया के सामने रखना होता है लेकिन मौजूदा समय में जो कुछ हो रहा है, उसे सही मायने में नीति नहीं कहा जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति एक ऐसे व्यक्ति के शोषण का नतीजा है जो समझौता कर चुका है. 

राहुल गांधी ने पीएम से पूछा सवाल

इससे पहले भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए उनकी चुप्पी पर निशाना साधा था. उन्होंने ईरान के एक युद्धपोत के डूबने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई. 

राहुल गांधी का यह भी कहना है कि पिछले करीब सात दशकों में भारत ने जिस मजबूत और संतुलित विदेश नीति की नींव रखी थी, मौजूदा सरकार उसे कमजोर कर रही है. उनके अनुसार भारत की विदेश नीति हमेशा स्वतंत्र सोच और देशहित को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, लेकिन अब उसमें बदलाव दिखाई दे रहा है. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद एक बार फिर देश की विदेश नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है.

India’s foreign policy emerges from the collective will of our people.

It should be rooted in our history, our geography, and our spiritual ethos based on Satya and Ahimsa.

What we are witnessing today is not policy.

It is the result of the exploitation of a compromised… https://t.co/GEO4MY6hzu

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 6, 2026

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, बोले– हालात बिगड़ रहे और प्रधानमंत्री खामोश

    follow google news