Rahul Gandhi: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और इसका असर अब भारत के आसपास तक महसूस होने लगा है लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ADVERTISEMENT
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दुनिया इस समय अस्थिर दौर से गुजर रही है और आने वाले दिन और मुश्किल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है क्योंकि देश के कुल तेल आयात का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा Strait of Hormuz के रास्ते आता है. उनके मुताबिक एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है.
राहुल गांधी ने और क्या क्या कहा
राहुल गांधी ने कहा कि हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि संघर्ष अब भारत के आसपास के इलाके तक पहुंच गया है. उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जिसमें ईरान का एक युद्धपोत इंडियन ओशन में डूब गया. उनके मुताबिक इतने बड़े घटनाक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया जो चिंताजनक है.
दरअसल यह घटना उस समय हुई जब एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में श्रीलंका के पास ईरान के युद्धपोत आईरिस देना को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया. यह जहाज भारत की मेजबानी में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन नौसेना अभ्यास में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में मीडिया को जानकारी देते हुए इस कार्रवाई की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि World War II के बाद पहली बार किसी दुश्मन के युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबोया गया है.
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, महाराष्ट्र से 4 नए नामों का किया ऐलान, अब तक 13 उम्मीदवार हो
ADVERTISEMENT

