राहुल गांधी ने PM मोदी के लिए कही ऐसी बात कि मच गया सियासी बवाल

Rahul Gandhi ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को पारले मेलोडी टॉफी देने को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने रायबरेली की सभा में पीएम मोदी व RSS पर तीखे हमले करते हुए उन्हें 'गद्दार' तक कह दिया.

NewsTak
तस्वीर: कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया X से.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पारले मेलोडी टॉफी का पैकेट देने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के जरिए कहा- ''आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं!'' यही नहीं रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को गद्दार तक कह दिया. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब आप घर जाएंगे और RSS के कार्यकर्ता आपसे मिलने आएंगे पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की बात करेंगे तो आप उनसे सीधे कहिए- ''आपका प्रधानमंत्री गद्दार है...आपका संगठन गद्दार है...आपने देश को बेचने का काम किया है.''

Read more!

राहुल गांधी ने अपने ट्विट के जरिए आगे कहा- ''किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.''

लोगों से राहुल गांधी पूछा- मोदी जी का वीडियो देखा क्या? 

अमेठी की एक सभा में मंगलवार को राहुल गांधी ने लोगों से पूछा- पता नहीं आपने मोदी जी का वीडियो देखा कि नहीं देखा. व्हाट्एस यूनिवर्सिटी वालों ने देखा ? वो इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को मोदी जी टॉफी खिला रहे हैं. रील बनाई है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी टॉफी दिए हैं. 

लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली की एक सभा में कहा, "PM नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को बेच दिया है. उन्होंने भारत की आर्थिक व्यवस्था अंबानी, अडानी और अमेरिका के हाथों सौंप दी है. अब एक आर्थिक तूफ़ान आने वाला है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार आपको नहीं बचा पाएगी....वे रोते हुए कहेंगे कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है. मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ़ PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, क्योंकि उन्होंने ही इसे (संविधान को) बर्बाद किया है."

PM कहते हैं कि विदेश मत जाओ और खुद चले जाते हैं- राहुल

राहुल गांधी ने आगे कहा- 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदो. विदेश मत जाओ और फिर हजारों करोड़ रुपए के जहाज में विदेश चले जाते हैं और आप लोग चुप रहते हो. अंबानी-अडानी को पूरा देश बेच देते हैं. तो मेरा कहना है.. हम अगर अंबेडकर जी की बात करें... अगर हम वीरा पासी जी की बात करे और उनकी मूर्ति के सामने हम हाथ जोड़े तो फिर हमारा हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी विचारधारा की हम रक्षा करें.''

नरेंद्र मोदी टीवी पर आएंगे और हाथ जोड़ेंगे- राहुल 

राहुल गांधी ने रायबरेली की जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा- ''देख लेना एक महीने के अंदर टीवी में नरेंद्र मोदी आएंगे और राएंगे...हाथ जोड़ेंगे...जैसे नोटबंदी में कहा था मुझे लटका देना फांसी से. नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी देखना...दो तीन महीने में आपको पता लग जाएगा कैसा जबरदस्त झटका लगने वाला है. आप याद रखना नरेंद्र मोदी कहेंगे आपसे जैसे कोविड के समय रोए थे. जैसे नोटबंदी के समय भी. तीन-चार महीने में ऐसी महंगाई आएगी जो आपने अपनी जिंदगी में नहीं देखी होगी. 

अब आर्थिक तूफान आने वाला है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा- 'अब आर्थिक तूफान आने वाला है. अमेरिका और इरान में युद्ध के कारण ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है. इसके बंद होने का मतलब दुनिया का 20 फीसदी तेल सप्लाई खत्म. इसका नतीजा आने वाले समय में महंगाई आसमान छू जाएगी. 

'देश में आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान...लोगों को लगने जा रही जबरदस्त चोट', रायबरेली में राहुल गांधी की बड़ी चेतावनी

    follow google news