फिल्म 'स्पिरिट' के पोस्टर से गायब क्यों हो गए प्रकाश राज, बीजेपी के क्रिटिक होने का इम्पैक्ट तो नहीं? क्या है पूरा मामला

क्या संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए प्रकाश राज? विवेक ओबेरॉय के फर्स्ट लुक पोस्टर ने बढ़ाई हलचल. क्या मोदी सरकार के विरोध और पॉलिटिकल एक्टिविज्म की वजह से प्रकाश राज का पत्ता कटा? जानें प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' के सेट पर हुई तीखी बहस का पूरा सच.

NewsTak
तस्वीर: प्रकाश राज के इंस्टा से.

रूपक प्रियदर्शी

follow google news

क्या संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में लग गई है विवादों की आग? क्या दिग्गज एक्टर प्रकाश राज और एनिमल फेम डायरेक्टर के बीच हो गई है आर-पार की जंग? दावा किया जा रहा है कि फिल्म के सेट पर एक तीखी बहस हुई , जिसके बाद प्रकाश राज का नाम फिल्म की कास्ट लिस्ट से कट गया. स्पिरिट फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ लेकिन प्रकाश राज के नाम के बिना. उनकी जगह ली विवेक ओबेरॉय ने जिनका फर्स्ट-लुक रिलीज हुआ. अब तक प्रकाश राज फिल्म से निकाले जाने को फेक न्यूज बता रहे थे. कह रहे थे कि उन्होंने अभी अपनी शूटिंग शुरू भी नहीं की है। लेकिन पोस्टर रिलीज होते ही फेक न्यूज फैक्ट न्यूज हो गई. क्या मोदी सरकार से बैर और बीजेपी के क्रिटिक होने की कीमत चुका दी प्रकाश राज ने?

Read more!

प्रकाश राज जितने बड़े साउथ फिल्मों के स्टार हैं, उतना ही बड़ा मुकाम बॉलीवुड में कमाया. सलमान खान की दबंग जैसी हिट फिल्में प्रशांत राज की हिंदी फिल्मोग्राफी की सक्सेस स्टोरी है. दमदार एक्टिंग ने प्रकाश राज को जितना बड़ा बनाया उससे कहीं ज्यादा चर्चित विवाद हुए पॉलिटिकल एक्टिविज्म से.

पीएम मोदी और बीजेपी के भयंकर वाले क्रिटिक हैं प्रकाश राज पॉलिटिक्स में नहीं है लेकिन पॉलिटिक्स से दूर भी नहीं हैं. 2019 के चुनाव तक प्रकाश राज मोदी विरोधी टैग के कारण सोशल मीडिया में हिट हुए. लगा यही पॉलिटिकल डेब्यू का टाइम है. बैंगलोर सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव में उतर गए, लेकिन जनता ने बुरी तरह रिजेक्ट किया. सिर्फ 28 हजार वोट हासिल करके हारे प्रकाश राज. तब से प्रकाश राज ने कोई और चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन मोदी, बीजेपी के विरोध में पॉलिटिकली एक्टिव आज भी हैं.

संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच क्या चल रहा? 

संदीप रेड्डी वांगा, जो अपनी धारदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, प्रकाश राज, धारदार पॉलिटिकल कमेंट के लिए जाने जाते हैं जो अक्सर मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ होती है. दोनों के बीच टकराव की खबरें अब फिल्मी गलियारों में तूफान मचा रही हैं. क्या यह सिर्फ अफवाह है या पर्दे के पीछे कोई बड़ी खिचड़ी पक रही है?

स्पिरिट 5 मार्च, 2027 को आठ भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है. कबीर सिंह, एनिमल जैसी हिंदी फिल्मों की सक्सेस के बाद करीब 10 साल बाद संदीप रेड्डी वांगा तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रहे हैं. किसी भी अनहोनी से स्पिरिट को बचाने के लिए संदीप वंगा रेड्डी फूंक-फूंककर कदम रखे हैं. फिल्म की शुरूआत विवादों से हुई है. रेड्डी से शूटिंग की टाइमिंग के विवाद के चलते पहले दीपिका पादुकोण भी फिल्म छोड़ चुकी हैं. स्पिरिट में पहले से प्रभास हैं लेकिन दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी ने ली. 

पोलिटिकल कमेंट से बच नहीं सके प्रकाश राज? 

प्रकाश राज की दमदार अदाकारी के चलते उन्होंने फिल्म में ले तो लिया लेकिन ये वादा नहीं लिया कि प्रकाश राज फिल्म की रिलीज तक साइलेंट रहेंगे. सूत्रों का दावा है कि संदीप वांगा ने प्रकाश राज से फिल्म की रिलीज तक पॉलिटिकल कमेंट्स से बचने के लिए कहा था ताकि फिल्म किसी विवाद में न फंसे. लेकिन #justasking वाले मासूम से लगने वाले हैशटैग चलाने वाले प्रकाश राज को सेंसरशिप मंजूर न हुआ.

बहुत पुरानी बात नहीं है. आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसादम लड्डू में मिलावट का खुलासा हुआ. चंद्रबाबू नायडू को पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी से हिसाब चुकाना था. सनातन धर्म के नए-नए ब्रैंड एंबेसडर पवन कल्याण ने इसे सनातन धर्म की रक्षा से जोड़ दिया. दावा है कि स्पिरिट की चिंगारी वहीं से भड़की. 

डिप्टी सीएम पवन कल्याण नायडू ने कसम खाी कि ली कि खतरे में पड़े सनातन धर्म और देश के मंदिरों को बचाना है. आइडिया दिया कि सनातन धर्म रक्षण बोर्ड बनना चाहिए. पवन कल्याण ने महाशुद्धि और पश्चाताप के लिए 11 दिन का उपवास, हवन, यज्ञ करने लगे. प्रकाश राज ने तुरंत #JustAsking के साथ ट्वीट कर पूछ लिया कि इसे सांप्रदायिक रंग क्यों दे रहे हैं?

पवन कल्याण से हो गई टशन?

पवन कल्याण साउथ के बड़े एक्टर तो हैं ही, अब कहीं ज्यादा बड़े रोल में आंध्र के डिप्टी सीएम हैं. उनके खिलाफ बोलने का मतलब है टीडीपी, जनसेना, बीजेपी, साउथ की प्रो सरकार इंडस्ट्री और उनके फैंस से नाराजगी मोल लेना. प्रकाश राज सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक Political Firebrand भी हैं। उन्हें साउथ इंडस्ट्री में 'The Rebel Actor' कहा जाता है।उनकी यही इमेज स्पिरिट को चर्चा और विवाद में ला रही है. 

संदीप वांगा को टेंशन ये हुई कि स्पिरिट एक मेगा-बजट फिल्म है. अगर प्रकाश राज इसी तरह सनातन धर्म या हिंदू भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर just Asking करते रहे फिल्म पर एंटी-हिंदू का लेवल चिपक सकता है. खबरें हैं कि वांगा ने इसी डर से प्रकाश राज पर साइलेंस क्लॉज  यानी चुप रहने की शर्त थोपने की कोशिश की, जिसे प्रकाश राज ने अपनी लाइन के खिलाफ माना. उसी क्लैश का नतीजा माना जा रहा है कि फिल्म से आउट हो रहे प्रकाश राज.

हालांकि चर्चा ये भी है कि प्रभाष फिल्म बचाने के लिए सुलह की कोशिशें कर रहे हैं. संदीप रेड्डी वांगा ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्हें या तो प्यार कर सकते हैं या नफरत, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते. वांगा ब्रैंड फिल्मों पर बहुत ज्यादा हिंसा, टॉक्सिक मर्दानगी, महिलाओं के लिए बायस्ड जैसे टैग्स लगते हैं. बार-बार सक्सेस के झंडे गाड़कर रेड्डी ने हमेशा खुद को साबित किया. नो फिल्टर एटीट्यूड के माने जाते हैं जो वही करते हैं वो उन्हें पसंद और सही लगता है. हालांकि वो किसी पॉलिटिकल लाइन से जुड़े नहीं माने जाते, लेकिन राइट विंग की पसंद वाले फिल्ममेकर माने जाते हैं. संदीप रेड्डी वांगा को सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में एंटी-लिबरल आइकन के रूप में देखा जाता है. 

 #JustAsking यानी बस पूछ रहा हूं सोशल मीडिया पर चलाया जाने वाला एक बेहद चर्चित और विवादित कैंपेन है, जिसे दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज खुद चलाते हैं. उन्होंने इसकी शुरुआत 2017 में अपनी करीबी दोस्त और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद की थी. जब उन्होंने महसूस किया कि सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना जरूरी है, तब उन्होंने इस हैशटैग को अपना हथियार प्रकाश राज इस हैशटैग के जरिए केंद्र सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों पर तीखे सवाल पूछते हैं. नोटबंदी हो, बेरोजगारी हो, या धार्मिक क्लेश-प्रकाश राज नागरिक बनकर #JustAsking के साथ लिखते-बोलते हैं और बीजेपी को चुभते हैं. इस कैंपेन की वजह से प्रकाश राज को अक्सर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और एंटी-नेशनल जैसे टैग्स का सामना करना पड़ता है. प्रकाश राज कह चुके हैं कि बीजेपी के खिलाफ लिखने-बोलने के कारण उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिलता. 

tirupati laddu controversy : डिप्टी CM पवन कल्याण को एक्टर प्रकाश राज ने दी नसीहत, शुरू हुई जुबानी जंग
 

    follow google news