Tamil Nadu Election MATRIZE-IANS Opinion Poll: दक्षिण भारत की राजनीति का सबसे बड़ा रण सज चुका है. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बिगुल फूंक दिया है. राज्य की सभी सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे जबकि सत्ता का फैसला 4 मई को नतीजों के साथ होगा. चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही MATRIZE-IANS का ताजा ओपिनियन पोल भी सामने आ गया है जिसने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है.
ADVERTISEMENT
पलड़ा किसका भारी?
सर्वे के मुताबिक इस बार तमिलनाडु में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. चौंकाने वाली बात ये है कि सत्तारूढ़ DMK के सामने इस बार AIADMK और बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है. ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर गौर करें तो:
- NDA (AIADMK + BJP): 114-127 सीटें (बहुमत का अनुमान)
- DMK: 104-114 सीटें
- TVK: 6-12 सीटें
आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि स्टालिन सरकार के लिए राह आसान नहीं है. जहां NDA बहुमत के जादुई आंकड़े को छूता दिख रहा है. वहीं टीवीके (TVK) जैसी पार्टियां 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकती हैं.
एक नजर चुनावी शेड्यूल पर
तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा. चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा. 6 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी. 23 अप्रैल को मतदान का दिन है और 4 मई को चुनावी परिणाम आएंगे.
क्या दोहरा पाएगा DMK अपना पिछला प्रदर्शन?
2021 के विधानसभा चुनावों में एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK ने जबरदस्त जीत हासिल की थी और 133 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज हुए थे. तब AIADMK को मात्र 66 सीटें मिली थीं, लेकिन 2026 की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है. सत्ता विरोधी लहर और विपक्षी गठबंधन की नई रणनीति के बीच DMK के सामने अपनी साख बचाने की बड़ी चुनौती है.
ये भी पढ़ें: Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट
ADVERTISEMENT


