Tamil Nadu Election Survey: तमिलनाडु में विजय थलापति की TVK दे पाएगी DMK को टक्कर? सर्वे में दिखें चौंकाने वाले आंकडे़

Tamil Nadu election survey 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले आए ताजा सर्वे में एक्टर विजय थलापति की पार्टी TVK तीसरे मोर्चे पर नजर आ रही है. वहीं DMK गठबंधन और AIADMK गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है. जानिए अलग-अलग सर्वे में सीट और वोट शेयर के क्या हैं आंकड़े और क्या TVK बन सकती है किंगमेकर?

Tamil Nadu election survey 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय थलापति की पार्टी करेगी कमाल!

राजू झा

follow google news

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद से ही राज्य की सरगर्मी बढ़ चुकी है. राज्य में अभी तक DMK गठबंधन और AIADMK गठबंधन के बीच सत्ता की लड़ाई होती थी, लेकिन इस बार एक तीसरा मोर्चा भी है जिसने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है. जैसे बिहार में प्रशांत किशोर की चर्चा थी, वैसे ही तमिलनाडु में एक्टर विजय थलापति और उनकी पार्टी TVK(तमिलगा वेट्री कजगम) सुर्खियों में बनी हुई है. अब चुनाव से पहले यह सवाल उठने लगा है कि विधानसभा चुनाव में TVK का कितना दबदबा रहेगा? इसी बीच कई सर्वे सामने आए है जिसमें TVK रेस में पीछे दिख रही है. विस्तार से जानिए सर्वे में क्या-कुछ सामने आया है.

Read more!

MATRIZE-IANS इंडिया टीवी के सर्वे में TVK का हाल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS इंडिया टीवी ने कुछ दिन पहले एक ओपिनियन पोल किया था. इस पोल में विजय थलापति की पार्टी TVK तीसरे स्थान पर दिख रही है. ओपिनियन पोल के परिणाम के मुताबिक इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और NDA को सबसे ज्यादा 114-127 सीटें मिल सकती है, जो कि बहुमत के आंकड़े(118) के करीब है. इसके अलावा सत्ताधारी पार्टी DMK+ को 104-114 सीटें मिल सकती है. वहीं TVK को 6 से 12 सीटें मिल सकती है और अन्य के खाते में 1-6 सीटें जा सकती है. 

MATRIZE-IANS इंडिया टीवी ओपिनियन पोल में वोट परसेंटेज की बात भी की गई है. इस ओपिनियन पोल के मुताबिक NDA को 39-40% वोट शेयर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं DMK+ को 37-38% वोट शेयर और विजय थलापति की पार्टी TVK 14-15% वोट शेयर मिल सकता है. अगर चुनाव के फाइनल परिणाम में आंकड़े ऐसे ही रहते है तो TVK किंग मेकर की भूमिका में भी नजर आ सकता है. 

वोट वाइब के सर्वे के नतीजे

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले फरवरी 2026 में वोट वाइब का एक सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में भी TVK तीसरे मोर्चे पर ही नजर आई. वोट वाइब के फरवरी वाले सर्वे के मुताबिक कांग्रेस समर्थित DMK गठबंधन को सबसे ज्यादा 35.8% वोट शेयर मिलता हुआ दिखाया गया था, वहीं NDA को 33.8% वोट शेयर मिल सकता है. जबकि TVK को 19.2% वोट शेयर मिल सकता है. 

TVK के इंटरनल सर्वे

अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी ने चुनाव से पहले एक इंटरनल सर्वे भी कराया था. यह सर्वे दिसंबर 2025 में ही किया गया था, जिसके मुताबिक TVK यहां अच्छी स्थिति में दिख रही थी. इस सर्वे के मुताबिक DMK गठबंधन को सबसे ज्यादा 32.9% वोट शेयर मिल सकता है. दूसरे स्थान पर TVK है जिन्हें 31.7% वोट शेयर मिल सकता है. वहीं AIADMK को 27.3% और अन्य को 8.1% वोट शेयर मिल सकता है.

सबसे ताजा सर्वे में क्या है समीकरण

अब चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है और उसी के साथ एक नया सर्वे भी सामने आया है. अग्नि न्यूज ने तारीखों के ऐलान के बाद जो सर्वे जारी किया है, उसके परिणाम इन सभी सर्वे से काफी अलग है. अग्नि न्यूज के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस समर्थित DMK गठबंधन को 44.9% वोट शेयर मिल रहा है, वहीं बीजेपी समर्थित AIADMK गठबंधन को 38.5% वोट शेयर ही मिल रहा है. जबकि विजय थलापति की पार्टी TVK को महज 9.7% वोट शेयर ही मिल सकता है.

TVK का क्या है सीन?

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले जो भी सर्वे आए थे उसमें विजय थलापति की पार्टी TVK को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही थी. लेकिन चुनाव के घोषणा के बाद जो अग्नि न्यूज का सर्वे सामने आया है उसमें पार्टी तीसरे मोर्चे पर ही दिखाई दे रही है. अगर हालात ऐसे ही रहें तो विजय थलापति की पार्टी TVK या तो तीसरे मोर्चे पर दिखेगी और आंकडे़ इधर-उधर हुए तो TVK किंग मेकर की भूमिका में भी नजर आ सकती है. हालांकि यह सब चुनाव परिणाम पर निर्भर करेगा.

Tamil Nadu Election Survey: तमिलनाडु चुनाव से पहले अग्नि न्यूज का आया बड़ा सर्वे! विजय थलापति के TVK को लेकर दिखी ये तस्वीर

    follow google news