18 मई को ही काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर को लिखा था पत्र, सामने आया बागी TMC MP का साइन किया हुआ लेटर

हिमांशु मिश्रा

• 10:07 AM • 12 Jun 2026

Trinamool Congress Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल! चुनावी हार के बाद TMC में बगावत तेज हो गई है। अब सामने आए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि 18 मई को ही काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर 20 सांसदों के अलग गुट को मान्यता देने की मांग की थी. पत्र पर कई बागी सांसदों के हस्ताक्षर भी सामने आए हैं, जबकि सयानी घोष ने अलग से समर्थन पत्र भेजा है.

West Bengal Political Crisis
West Bengal Political Crisis
Google CTA

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद समीकरण कुछ इस तरह बदले की 15 साल से सत्ता पर काबिज TMC को BJP ने करारी शिकस्त दे दी. एक ओर चुनाव खत्म हुआ और फिर शुरू असली खेला. TMC के विधायकों ने बगावत कर दी और फिर ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुन लिया. अब सांसद भी कुछ इसी राह पर है और दावा किया जा रहा है कि 28 में से 20 सांसद बागी हो गए है. इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि सांसदों के बागी होने की पटकथा चुनाव हारने के 14 दिन बाद यानी 18 मई को ही लिख दी गई थी. काकोली घोष की अगुवाई में लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा गया जिसमें सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की है. साथ ही TMC के बागी सांसदों के साइन किया हुआ लेटर भी सामने आया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

TMC चीफ व्हिप रहते हुए ही काकोली ने लिखा था पत्र

इस पूरी घटना की हैरान करने वाली बात 'टाइमलाइन' से जुड़ी हुई है. 18 मई को जब काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा था, तब वह TMC की चीफ व्हिप थी. फिर 20 मई को उन्हें TMC ने इस पद से हटाया और कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाया था. यानी चुनाव हारने के बाद ही इसकी पटकथा लिखी जा रही थी. काकोली घोष ने अपने पत्र में 28 में से 20 सांसद के समर्थन की बात कही थी. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा दो तिहाई से अधिक है और ऐसे में उन्हें अलग गुट मानते हुए विपक्षी बेंच में अलग से बिठाने की व्यवस्था की जाएं.

भेज गए पत्र में इन सांसदों के साइन

TMC से बागी होकर अलग गुट की मान्यता के लिए स्पीकर को लिखे गए पत्र में 18 सांसदों के साइन है. इनमें सबसे पहला हस्ताक्षर काकोली घोष दस्तीदार का है. इसके बाद शताब्दी रॉय, बापी हलदार, डॉक्टर शर्मिला सरकार, प्रसून बंदोपाध्याय, जगदीश बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, खलीलुर रहमान, अबु ताहिर खान, युसूफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मलैया और पार्थ भौमिक का साइन शामिल है. 

सयानी घोष ने अलग से लेटर लिखकर कही समर्थन की बात

18 मई को काकोली घोष दस्तीदार ने जो पत्र लोकसभा स्पीकर को भेजा उस पर 18 सांसदों के ही साइन है, लेकिन इसके बाद सयानी घोष भी बागी गुट के साथ आ गई है. सयानी ने लोकसभा स्पीकर को अलग से एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने काकोली घोष की अगुवाई वाली बागी गुट के समर्थन देने की बात कही है.(यहां पढ़ें सयानी घोष की पूरी कहानी)

'अभिषेक बनर्जी को चुनो या मुझ जैसे वफादार...', कल्याण बनर्जी ने ममता को दिया अल्टीमेटम...टूट जाएगी TMC?