15 सालों तक सत्ता पर कब्जा जमा कर रखने वाली ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 4 मई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. हार ऐसी हुई की ममता बनर्जी खुद अपनी सीट नहीं बचा पाई और बीजेपी ने राज्य में नई सरकार बना ली. इस चुनाव के बाद राज्य में कई सियासी उठा-पटक हुए, TMC में विधायकों और सांसदों की टूट भी हुई. लेकिन अब बार काउंसिल की चुनाव में TMC के हाथ एक बड़ी जीत लगी है, जिससे की ममता बनर्जी और TMC दोनों को ही बड़ा नैतिक बल मिल सकता है. पश्चिम बंगाल बार काउंसिंल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस(TMC) ने 23 में 15 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को महज 3 सीटें मिली है.
ADVERTISEMENT
TMC का दिखा दबदबा
पश्चिम बंगाल बार काउंसिंल में कुल 23 निर्वाचित सीटें है, जिसमें 18 सीटें पुरुषों और 5 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थी. चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने सबसे ज्यादा 15 सीटें जीती है. वहीं सत्ताधारी दल बीजेपी ने 3, लेफ्ट फ्रंट(वाम दल) ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. महिलाओं के लिए आरक्षित 5 सीटों पर भी TMC का दबदबा दिखा है और उन्होंने 4 सीटें जीत ली है और वहीं कांग्रेस के खाते में 1 सीट गई है. अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया 2 और महिला कैंडिडेट को मनोनीत करेगी, जिससे सदस्यों की कुल संख्या 25 हो जाएगी.
मैदान में थे 75 उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल बार काउंसिल के इस चुनाव में कुल 75 उम्मीदवार उतरे थे. इसमें TMC की ओर से 23, BJP से 22, लेफ्ट फ्रंट से 12 और 18 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी. इसमें तृणमूल लॉयर्स सेल के शुभाशीष चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा वोटों के साथ जीत दर्ज की. साथ ही दूसरे जीते प्रत्याशियों में अंसार मंडल, इंद्रनील बसु, अशोक देब, सिद्धार्थ मुखर्जी और बैसोनर चैटर्जी शामिल है. आपको बता दें कि ये सारे उम्मीदवार ममता बनर्जी की सिफारिश पर ही चुनाव में उतरे थे.
कब से शुरू हुआ था मतदान?
पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव के लिए 9 मार्च से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस(TMC) जल्द ही नया बोर्ड बनाने जा रही है. वहीं पिछले चुनाव की तुलना की जाएं तो बीजेपी ने अपनी 3 और कांग्रेस ने 2 सीटें बरकरार रखी है, जबकि लेफ्ट फ्रंट 4 सीटों से नीचे घिसककर 3 सीट पर आ गया है.
ADVERTISEMENT


