पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राज्य का पारा हाई है. इस बार वजह उपचुनाव है. राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होने के साथ ही TMC और TMC के बागी गुट के बाद अब बीजेपी ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. इस चुनाव में भी बीजेपी ने मास्टरस्ट्रोक चला है और उन्होंने नंदीग्राम सीट से सुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है. यह वहीं चंद्रनाथ रथ है जिनकी हत्या चुनाव परिणाम आने के बाद की गई थी. ऐसे में बीजेपी का उन्हें नंदीग्राम से उन्हें उम्मीदवार बनाकर उपचुनाव में उतारना एक बड़ा दांव माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT
बीजेपी ने दोनों सीट से उतारे उम्मीदवार
बीजेपी ने आज यानी 15 सितंबर को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथो को उम्मीदवार बनाया है. वहीं रेजिनगर विधानसभा सीट से पार्टी ने शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है. आपको बता दें कि सुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था, जिसमें भवानीपुर और नंदीग्राम सीट शामिल था. हालांकि जीतने के बाद उन्होंने भवानीपुर सीट चुना, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. वहीं रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.
TMC और बागी गुट दोनों ने भी उतारे उम्मीदवार
इस उपचुनाव को लेकर इसलिए भी चर्चाएं तेज है क्योंकि अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. यहां बीजेपी के साथ-साथ TMC और उसके बागी गुट ने भी अपने-अपने उम्मीवार उतारे है. उपचुनाव का ऐलान होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई थी कि TMC से ममता बनर्जी चुनावी मैदान में उतर सकती है. हालांकिTMC ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए नंदीग्राम सीट से संचिता प्रधान(डे) को उम्मीदवार बनाया. वहीं रेजिनगर से रबीउल आलम चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
वहीं बागी गुट की अगुवाई कर रहे ऋतब्रत बनर्जी ने नंदीग्राम हाई-प्रोफाइल सीट से मोहम्मद एतेशामुल हक को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा बागी गुट से सफीउद्दीन शेख रेजिनगर से चुनावी मैदान में उतरे है.
दिलचस्प होगा मुकाबला!
आपको बता दें 2026 के विधानसभा चुनाव में सुभेंदु अधिकारी ने यहां से भारी मतों से जीत प्राप्त की थी. सुभेंदु अधिकारी को कुल 1,27,301 वोट मिले थे. हालांकि उन्होंने भवानीपुर से भी चुनाव जीता था, जिसके बाद नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था. अब एक तरफ चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ, दूसरी तरफ ममता बनर्जी गुट से संचिता और तीसरे मोर्चे पर बागी गुट के एतेशामुल के आने से चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.
कब होंगे चुनाव?
आपको बता दें कि 9 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी. इसके बाद 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि रखी गई है. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 19 तक नाम वापसी, 6 अक्तूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को वोटों कि गिनती होनी है.
ADVERTISEMENT


