MOTN Survey: आज अगर लोकसभा चुनाव हुए तो पश्चिम बंगाल में कैसे होगी सियासी तस्वीर? सर्वे में जानिए जनता का मूड
MOTN Survey 2026: अगर आज पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को 42 में से 35 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है. जानिए 2024 और जनवरी 2026 के आंकड़ों से तुलना में पश्चिम बंगाल का सियासी समीकरण कितना बदला और सर्वे में जनता का मूड क्या कहता है.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey 2026
पश्चिम बंगाल में फिलहाल भाजपा की सरकार है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी को करारी हार का रास्ता दिखाए दिया. जीत के बाद पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कमान सुभेंदु अधिकारी के हाथों में सौंप दी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रदर्शन इसी तरह कायम रहेगा या फिर यहां कुछ बदल सकता है? इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे और सी-वोटर ने अपने मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 के ताजा सर्वे में जानने की कोशिश की है. आइए जानते हैं क्या है जनता का मूड.
