पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान के बीच विपक्ष मौजूदा ममता सरकार पर लगातार अटैकिंग मोड में नजर आ रही है. बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की जनता इस सरकार से त्रस्त हो गई है और साथ ही वे इस विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का दावा भी कर रहे है. इसी सरगर्मी के बीच सी-वोटर ने ताजा सर्वे किया है, जिसके बेहद ही चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है. सर्वे के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है. आइए विस्तार से जानते है सर्वे के नतीजे.
ADVERTISEMENT
कौन हैं पसंदीदा सीएम चेहरा?
इस सर्वे में बंगाल की जनता से कई सवाल पूछे गए है. इसी सवाल में एक सवाल पसंदीदा सीएम चेहरा को लेकर था कि आप अगले CM के रूप में किसे देखना चाहेंगे? इसका जवाब विपक्ष के दावों के पूरे उलट दिख रहा है. सबसे ज्यादा 44.2% जनता ने एक बार फिर ममता बनर्जी को ही अपना पसंदीदा सीएम चेहरा बताया है. वहीं बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को 18.5% लोग CM के तौर पर देखना चाहते है.
इसके अलावा बीजेपी के ही दूसरे नेता सुकांता मजूमदार के पक्ष में 14.6% लोग है. अभिषेक बनर्जी को 5.4%, दिलीप घोष को 5.4% और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को 2.3% लोग सीएम के तौर पर देखना चाहते है.
ममता से कितनी खुश है जनता?
इस सर्वे में दूसरा सवाल था कि मौजूदा मुख्यमंत्री का प्रदर्शन कैसा है? इस सवाल के जवाब में भी विपक्ष के किए गए दावे पूरी तरह गलत साबित हो रहे है क्योंकि सबसे ज्यादा 38.5% लोग ममता बनर्जी की सरकार के कामकाज से खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदर्शन अच्छा बताया है. हालांकि 37.9% लोगों ने मौजूदा मुख्यमंत्री का प्रदर्शन खराब बताया है. इसके अलावा 17.6% लोगों ने ममता सरकार के कामकाज को औसत बताया है, जबकि 6% लोगों का कहना है कि वह कुछ नहीं कह सकते.
क्या बदल जाएगी सरकार?
जब बंगाल की जनता से पूछा गया कि क्या आप मौजूदा राज्य सरकार से नाराज और उसे बदलना चाहती है? तो इसके जवाब में सबसे ज्यादा 39.1% लोगों ने कहा है कि वे नाराज है और सरकार बदलना चाहते है. जबकि 33.3% लोगों का मानना है कि वे सरकार से गुस्सा है लेकिन सरकार बदलना नहीं चाहते है. वहीं 22.9% लोगों का कहना है कि वह गुस्सा नहीं है और सरकार नहीं बदलना चाहते है. 4.7% प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस पर कुछ सटीक नहीं कह सकते.
ADVERTISEMENT


