पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बंगाल में ममता लगाएंगी जीत का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? ताजा ओपिनियन पोल में किसकी बन रही सरकार?

राजू झा

16 Mar 2026 (अपडेटेड: Mar 16 2026 1:14 PM)

West Bengal Elections 2026: ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है और वह एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है.

Mamata Banerjee
Mamata Banerjee
Google CTA

West Bengal Election Opinion Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की बिसात बिछ चुकी है. चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पारा गरमा गया है. बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान होना है. पहला चरण 23 अप्रैल (152 सीटें) और दूसरा चरण 29 अप्रैल (142 सीटें) को होगा. इसी बीच मैट्रीज-आईएएनएस (Matrize-IANS) और वोट वाइब (Vote Vibe) के ताजा ओपिनियन पोल सामने आए हैं जो राज्य की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी इसका इशारा कर रहे हैं. 

Read more!

मैट्रीज-आईएएनएस ओपिनियन पोल

ताजा ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है.

  • TMC: 155 से 170 सीटें जीतने का अनुमान.
  • BJP: 100 से 115 सीटें मिल सकती हैं.
  • AIMIM+: 5 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद.
  • Congress: सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल दिख रहा है.

ममता सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड 

वहीं 'वोट वाइब' के सर्वे में जनता से ममता सरकार के कामकाज को लेकर सवाल पूछे गए जिसमें काफी दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं. लगभग 44.3% लोग सरकार के काम से खुश हैं. इसमें 34.8% ने बेहतरीन और 9.5% ने अच्छा कहा है. 

वहीं 15% लोग काम को औसत मानते हैं और करीब 31.1% लोग कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं इसमें 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी शामिल है. 

CM के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद?

जब जनता से पूछा गया कि वे अगला मुख्यमंत्री किसे देखना चाहते हैं, तो ममता बनर्जी अभी भी रेस में सबसे आगे हैं:

  • ममता बनर्जी: 41.6% लोग उन्हें दोबारा सीएम देखना चाहते हैं.
  • शुभेंदु अधिकारी: 18.9% लोगों की पसंद.
  • शमिक भट्टाचार्य: 15% लोग इनके समर्थन में हैं.
  • अन्य: अभिषेक बनर्जी और मोहम्मद सलीम जैसे नामों को भी कुछ प्रतिशत समर्थन मिला है. 

आंकड़ों का विश्लेषण करें तो टीएमसी और बीजेपी के बीच वोट शेयर का अंतर लगभग 7.7% का है. जानकारों का मानना है कि इस अंतर को पाटना बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. फिलहाल सर्वे के मुताबिक पलड़ा टीएमसी का भारी नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: जिस होटल में ठहरे BJP नेता, वहीं क्यों रुके मुख्य चुनाव आयुक्त? CEC ज्ञानेश कुमार पर CM ममता बनर्जी ने उठाए गं