West bengal News: पश्चिम बंगाल में जब से टीएमसी पार्टी और ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता गई है, वहां के समीकरण पूरी तरह बदलते हुए नजर आ रहे है. धीरे-धीरे अब TMC का आंतरिक कलह खुलकर सामने आने लगा है, जिससे की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं अपने चरम पर है. इसी बीच बीते कल यानी 26 मई को मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के बैठक में बारासात से TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार और 6 टीएमसी के विधायक भी पहुंचे थे. अब इन्हीं सबके बीच बीजेपी के कद्दावर नेता और बांकुड़ा सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा किया है, जिससे ममता को और तगड़ा झटका लग सकता है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
'पाला बदलने को तैयार TMC के नेता'
बांकुड़ा सांसद सौमित्र खान ने दावा करते हुए कहा है कि, ममता बनर्जी की पार्टी TMC के करीब 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलकर बीजेपी में आने के लिए तैयार है. उन्होंने दावा किया है ये कि सभी नेता लगातार बीजेपी से संपर्क में है और जैसे ही शीर्ष नेतृत्व से मंजूरी मिलती है, ये सारे बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. सौमित्र ने तो यहां तक कह दिया कि अगर बीजेपी नेतृत्व अगर एक 'हां' कह दे, तो TMC नाम की कोई पार्टी ही बचेगी, क्योंकि वहां का हर नेता BJP में आने के लिए तैयार है.
अभिषेक बनर्जी पर जमकर बरसे
सांसद सौमित्र खान ने TMC के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने अभिषेक को पापी करार देते हुए साफ कहा कि, पापियों को जेल तो जाना ही पड़ेगा. सांसद ने कहा कि, अभिषेक बनर्जी ने 2021 में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर तुड़वाए थे और आज उनके घर के सामने ही बुलडोजर आकर खड़ा होगा. पापियों को पाप तो भुगतना ही होगा और नरक में जाना ही होगा.
काकोली घोष ने दे दिया झटका
सौमित्र खान के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है क्योंकि चुनाव हारने के बाद TMC अपने ही नेताओं की नाराजगी से जूझ रही है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में रहे लोग भी अब पार्टी के काम पर खुद ही सवाल उठा रहे है. इसी बीच बारासात सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने TMC से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, जो कि ममता बनर्जी के लिए तगड़े झटके से कम नहीं है.
TMC ने दावों को बताया गलत
सौमित्र खान के बयान के बाद मची हलचल के बीच TMC ने उनके सारे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. TMC सांसद सौगत रॉय ने सौमित्र खान के दावे को गलत बताते हुए कहा कि ये और बीजेपी गलत बातें फैला रहे है. ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. हालांकि कल्याण बनर्जी समेत TMC के कई नेता पार्टी से अपनी नाराजगी को खुलकर जाहिर कर चुके है.
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें है. 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने 12 सीटों पर तो TMC ने 29 सीटों जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस के पाले में सिर्फ एक ही सीट गई थी. अब बीजेपी सांसद के 20 सांसदों के पाला बदलने वाले दावे ने TMC की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी की पहली ही बहुत बुरी तरीके से हार हुई है.
ममता बनर्जी को तगड़ा झटका! TMC सांसद काकोली घोष ने सभी सांगठनिक पदों से दिया इस्तीफा
ADVERTISEMENT


