कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी 81 एआईसीसी (AICC) सचिवों की सूची में कई नामों में बदलाव के बीच सुभाषिनी यादव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 19 नवंबर 2026 को उन्हें दोबारा एआईसीसी का राष्ट्रीय सचिव बनाते हुए गुजरात के प्रभार से जोड़ा गया है. आने वाले समय में गुजरात में संभावित विधानसभा चुनावों के लिहाज से इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT
सियासी परिवार और पृष्ठभूमि
सुभाषिनी यादव दिवंगत नेता शरद यादव की बेटी हैं, जो जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और सात बार लोकसभा सांसद रहे. उन्होंने गुरुग्राम स्थित आईआईएलएम (IILM) से एमबीए (MBA) की पढ़ाई की है. वर्ष 2012 में उनका विवाह हरियाणा के राजकुमार राव से हुआ, जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं.
कांग्रेस में सफर और गांधी परिवार से नजदीकी
सुभाषिनी यादव ने वर्ष 2020 में कांग्रेस का दामन थामा था. वह बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी के भीतर उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबियों में गिना जाता है. वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी कई मौकों पर शामिल हुईं और गांधी परिवार से जुड़े कार्यक्रमों में भी नजर आती रही हैं.
नियुक्ति के बाद जताया आभार
दोबारा एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला के मार्गदर्शन में काम करने को लेकर भी अपना आभार जताया.
Charchit Chehra: कौन हैं शायना NC, जिन्होंने कैमरे के सामने फाड़ दी बालासाहेब की फोटो?
ADVERTISEMENT


