आपको घसीटा गया, बस में डाला गया ऐसा किसी नेता प्रतिपक्ष के साथ नहीं हुआ है. आपकी अब आगे की रणनीति क्या है. सही है पुलिस वाले घसीटकर ले गए पर कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए. मैं राजस्थान का हूं इनको हटाइए. मैं हरियाणा का हूं..हम सिर्फ वर्दी पहने हैं. इनको हटाइए. सच्चाई सभी को पता है. इनको ऑर्डर एक्सेप्ट करना पड़ता है तो वो कर रहे हैं. पुलिस भी खुश नहीं है ये सब होता देखकर.
ADVERTISEMENT
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वे छात्रों की मांग को लेकर वे पीएम आवास पहुंचे थे. वहां जाने से पहले उन्होंने स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर छात्रों के मुद्दे पर बोलने देने की मांग की थी. इसपर स्पीकर ने कहा कि हम सरकार से पूछेंगे. बाद में इसे इग्नोर कर दिया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने प्रोटेस्ट की कुछ तस्वीरें दिखाई और कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए.
छात्रों के साथ खड़ा है विपक्ष- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि जब देश के छात्र सड़कों पर हैं, तो विपक्ष को भी उनके साथ सड़क पर होना चाहिए. उन्होंने बताया कि पीएम आवास जाने से पहले विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध किया था, लेकिन जब इस मामले को इग्नोर किया गया, तब उन्हें पीएम आवास की ओर रुख करना पड़ा.
विपक्ष की 3 मुख्य मांगें
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के सामने तीन स्पष्ट मांगें रखीं.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान अयोग्यता का प्रतीक हैं और छात्रों के सम्मान में उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए.
दोषियों पर कार्रवाई: प्रदर्शनकारी छात्रों पर हमला करने वाले और उनसे दुर्व्यवहार करने वालों को सख्त सजा दी जाए.
प्रधानमंत्री माफी मांगें: देश के छात्रों से प्रधानमंत्री को खुद माफी मांगनी चाहिए.
इसके साथ ही उन्होंने टेस्टिंग सिस्टम, पेपर लीक और शिक्षा के बढ़ते खर्चों में बड़े बदलाव की मांग की.
मेरे साथ जो हुआ, वो मुद्दा नहीं है- राहुल गांधी
प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और चोट लगने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उनके साथ क्या हुआ, यह कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा, "मेरे नाक से खून निकल रहा था, मुझे मारा गया या घसीटा गया, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता. असली फोकस छात्रों पर हुए अत्याचार, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर होना चाहिए.
ADVERTISEMENT

