पंजाब चुनाव सर्वे: AAP, BJP कांग्रेस या अकाली दल किसकी बढ़त ? Matrize के फाउंटर ने बता दिया !

न्यूज तक डेस्क

06 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 6 2026 6:15 PM)

पंजाब विधानसभा चुनाव पर Matrize के ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के बाद मैटराइज के फाउंडर ने पंजाब के सियासत को लेकर क्या विश्लेषण बताया ?

NewsTak
पंजाब में माहौल क्या है ? चुनाव से पहले किसको बढ़त ?
Google CTA

पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल अब तेज हो गई है. आगामी चुनावों में किस दल का पलड़ा फिलहाल भारी है ? यानी आज की तरीख में पंजाब में विधानसभा चुनाव हो जाएं तो कौन दल कितनी बढ़त के साथ रहेगा, इसे लेकर Matrize (मैट्राइज) के हालिया सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. 'News Tak' के विशेष कार्यक्रम में तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और मैट्रिज के फाउंडर मनोज सिंह के बीच हुई चर्चा में पंजाब के राजनीतिक मूड का विस्तृत विश्लेषण किया गया. 

Read more!

सर्वे के आंकड़े संकेत देते हैं कि पंजाब में इस बार मुकाबला त्रिशंकु (Hung Assembly) की स्थिति में पहुंच सकता है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह सकती है. 

सीट और वोट शेयर का क्या है गणित? 

कुल सीट 117 बहुमत 59 
पार्टी सीट (अनुमानित) सीट शेयर  (अनुमानित)
AAP 40-45 30%
कांग्रेस 35-40 27%
BJP 22-27 16%
अकाली दल 15-25 19%
BSP 00-03 2%
अन्य 05-10 6%

AAP बहुमत के आंकड़े से दूर

सर्वे के मुताबिक सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 40 से 45 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है, हालांकि 59 सीटों के बहुमत के आंकड़े से पीछे दिखाई दे रही है. कांग्रेस 35 से 40 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में मजबूती से मुकाबला करती दिख रही है.

बीजेपी और अकाली दल का प्रदर्शन

बीजेपी का शहरी इलाकों में वोट शेयर (लगभग 12-15%) बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे पार्टी को 10-15 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, शिरोमणि अकाली दल का जनाधार अभी भी सीमित दिख रहा है.

मुद्दों का असर

पंजाब में नशे का मुद्दा, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े विषय इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं. मैट्राइज सर्वे के इस विश्लेषण से स्पष्ट है कि पंजाब का सियासी समीकरण इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है. 

Punjab Election 2027: पंजाब में AAP का वर्चस्व या BJP कांग्रेस स्थानीय पार्टियों के साथ कर सकती हैं बड़ा खेल? जानें रुद्र रिसर्च की ग्राउंड रिपोर्ट