महाराष्ट्र के नांदेड़ से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमले की खबर सामने आई है. गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास एक निहंग ने कथित तौर पर उन पर धारदार हथियार से हमला किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट आई है. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
ADVERTISEMENT
गुरुद्वारे के पास हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर पहुंचे थे. इसी दौरान एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया. हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सामने आए वीडियो में भी घटना के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखबीर बादल के दाहिने हाथ में चोट लगी है. उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया.
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हमले की वजह और आरोपी की मंशा को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. घटना से जुड़े वीडियो और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है.
पहले भी हो चुका है सुखबीर बादल पर हमला
सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले दिसंबर 2024 में भी हमला हुआ था. उस समय अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी. हालांकि उस हमले में वह सुरक्षित बच गए थे.
C-Voter Survey: न नेता की हवा, न जाति का चक्कर... जानिए क्या देखकर वोट देता है आज का युवा?
ADVERTISEMENT


