अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के 174 लोगों ने पेश की टिकट के लिए दावेदारी, देखें पूरी लिस्ट 

Himanshu Sharma

24 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 24 2023 8:17 AM)

Alwar Congress MLA Candidate List: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही टिकट की दावेदारी भी शुरू हो चुकी है. पार्टी के सर्वे चल रहे हैं. प्रत्येक विधानसभा (Rajasthan Vidhan sabha Election 2023) में नेता फीडबैक लेने में लगे हैं. अलवर जिले (Alwar) की 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस (Rajasthan Congress) के 174 लोगों ने टिकट के […]

अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के 174 लोगों ने पेश की टिकट के लिए दावेदारी, देखें पूरी
अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के 174 लोगों ने पेश की टिकट के लिए दावेदारी, देखें पूरी
Google CTA

Alwar Congress MLA Candidate List: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही टिकट की दावेदारी भी शुरू हो चुकी है. पार्टी के सर्वे चल रहे हैं. प्रत्येक विधानसभा (Rajasthan Vidhan sabha Election 2023) में नेता फीडबैक लेने में लगे हैं. अलवर जिले (Alwar) की 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस (Rajasthan Congress) के 174 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है. सबसे ज्यादा राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ सीट पर 28 बायोडाटा जमा हुए हैं. जबकि सबसे कम अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट पर केवल तीन लोग टिकट मांग रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने सितंबर में उम्मीदवारों की सूची जारी करने की घोषणा की है. पार्टी के नेताओं के साथ नियुक्त किए गए विधानसभा प्रभारी भी प्रत्येक विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं. नेताओं के साथ क्षेत्र की जनता से भी फीडबैक ले रहे हैं.

Read more!

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. 11 विधानसभा सीटों के लिए टिकट के दावेदारों से बायोडाटा लेने का कार्य बुधवार को पूरा हो गया. जिले में 11 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस टिकट के लिए 174 दावेदारों ने बायोडाटा दिए हैं. पार्टी के जिला समन्वयक एवं प्रभारी की मौजूदगी में जिला कांग्रेस की बैठक होगी, इसमें बायोडाटा का परीक्षण का पैनल तैयार करके पीसीसी भेजा जाएगा. इसमें मंत्री, विधायक, पदाधिकारी सभी को टिकट के लिए अपने- अपने ब्लॉक में बायोडाटा देना जरूरी किया गया था. बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में 9, मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में 14, किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में 19, तिजारा विधानसभा क्षेत्र में 24, अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 3, अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में 21, बानसूर विधानसभा क्षेत्र में 15, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28, थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में 21, कठूमर विधानसभा क्षेत्र में 10 दावेदारों ने टिकट के लिए बायोडाटा दिए हैं.

दिग्गज नेता भी टिकट मांगने की दौड़ में शामिल

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने वालों में मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं. इन सभी बड़े नेताओं ने अपने- अपने ब्लॉकों में टिकट के लिए बायोडाटा दिए हैं. ऐसे में टिकट के लिए मारामारी शुरू हो चुकी है. सभी नेता जैक जुगाड़ लगाने में लगे हैं.

बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र (9)

दाताराम यादव, विजय सिंह यादव, संजय यादव, महिपाल यादव, डॉ. आर सी यादव, सुमन यादव, बस्तीराम यादव, नवीन यादव एवं रंग राव यादव.

मुंडावर विधानसभा क्षेत्र (14)

कविता यादव, ललित यादव, अजीत यादव, बलबीर छिल्लर, रोहिताश चौधरी, पुष्पेंद्र धाबाई, अखिलेश कौशिक, जगरूप यादव, प्रो. रामानंद यादव, कालूराम प्रधान, आकाश चौधरी, बाबूलाल यादव, देशराज यादव, डॉक्टर ए यादव आदि.

किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र (19)

दीपचंद खेरिया, बलराम यादव बलबीर छिल्लर, बिजेंद्र सिंह महलावत, डॉ विनोद कुमारी सांगवान, सिमरत कौर, निशान्त यादव, राम यादव, गफूर खान, शेर सिंह चौधरी, वीर नारायण यादव, निक्की देवी, इमरान खान, अजय चौधरी, जसवंत यादव, धर्मेंद्र बजाज, सतीश कुमार यादव, जाबिद खान, सुनील कुमार.

तिजारा विधानसभा क्षेत्र (24)

संदीप यादव, एमामुद्दीन अहमद खान दुर्रूमियां, चौधरी फजल हुसैन, सायरा बेगम, समसुदीन खां, देशपाल यादव, चौधरी असगर दीन मोहम्मद, खूबी खान, महबूब दीवान, अख्तर खान, दयाराम चावड़ा, उस्मान खान, सद्दाम हुसैन, शकील अहमद, साजिद दिलावर, राधेश्याम सैनी, चौधरी इलियास, मुबारक खान, एजाज अली, दीपक कुमार, अमीन खान, सुबी खान इम्तियाज अली, शुचि सुषमा

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र (3)

टीकाराम जूली, सूरजमल कर्दम, जयसिंह जाटव.

अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र (21)

योगेश मिश्रा, अनिल जैन, सतीश भाटिया, अजय अग्रवाल, राजेश कृष्ण सिद्ध, निलेश खंडेलवाल, श्रीमती श्वेता सैनी, दीनबंधु शर्मा, जोगेन्द्र कोचर, प्रकाश गंगावत, अंकित गोयल, जगदीश सिंघल, हरिशंकर रावत, कमलेश सैनी, अनिल वशिष्ठ, हीरेंद्र शर्मा, मुकेश सारवान, रमेश जुनेजा, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, अशोक कुमार सैनी, मिथिलेश शर्मा.

बानसूर विधानसभा क्षेत्र (15)

शकुंतला रावत, डॉ चंद्रभान गुर्जर, प्रेम पटेल, कृष्ण गोपाल कौशिक, मूलचंद गुर्जर, सुभाष यादव, राजेश बागड़ी, सरजीत खटाना, राकेश दायमा, शीशराम चनेजा, रणवीर सिंह यादव, महिपाल यादव, नीताबाई, पांचूराम सैनी, अजय कुमार यादव

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र (10)

साफिया जुबेर खान, राजेंद्र गन्डुरा, नसरू खान, जाकिर हुसैन, लियाकत खान, जुम्मा खान, हरिशंकर रावत, वीर सिंह नापा, रामेश्वर सैनी, रहीमुद्दीन खान.

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र (28)

जौहरी लाल मीणा, उम्मेदी लाल मीणा, हरि किशन मीणा, राहुल कुमार, मौसम देवी, मांगेलाल, रत्ती राम, जगराम, पप्पू राम मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, गोकुल राम मीणा, बद्रीप्रसाद मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, भूरामल मीणा, सुमन, गब्बर सिंह, बन्नाराम मीणा, श्रीनिवास मीणा, अमरचन्द मीणा, नरेन्द्र मीणा, राधेश्याम मीणा, शीला मीणा, सेडु राम मीणा, दुली चन्द मीणा, रामदयाल मीणा, बिजेन्द्र मीणा, अमरचंद मीणा, ओमप्रकाश मीणा

थानागाजी विधानसभा क्षेत्र (21)

कांति प्रसाद मीणा, कृष्ण मुरारी गंगावत, सुनील बोहरा, श्रीमती उर्मिला योगी, ललिता मीणा, कैलाश चंद शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, डॉ. सोहनलाल मीणा, सर्वेश सैनी, राजेश कुमार शर्मा, दिनेश चंद मीणा, भबला राम मीणा, मदनलाल मीणा, तिलक राज शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रत्नेश मीणा, आभा सिंह गुर्जर, आशीष शर्मा रामावतार मीणा आदि

कठूमर विधानसभा क्षेत्र (10)

बाबूलाल बैरवा, अवधेश बैरवा, राकेश बैरवा, महेंद्र धवन, राजेंद्र सोमावत, श्रीमती संजना जाटव, विजय राम खोइया, राजेश कुमार, आदित्येन्द्र कुमार, महेश चंद्र मौर्य.