Jaipur news: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एक युवक ने मारा थप्पड़, वीडियो आया सामने

विशाल शर्मा

15 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 15 2026 6:12 PM)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भीड़ में एक युवक ने कई थप्पड़ जड़ दिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद मौजूद युवकों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी.

NewsTak
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़.
Google CTA

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भीड़ में एक युवक ने कई थप्पड़ जड़ दिए. अभिजीत तक एक युवक के कंधे पर थे और युवओं की बड़ी संख्या उनके आगे-पीछे थी. अचानक उसी भीड़ से एक युवक ने उचकर अभिजीत को कई थप्पड़ जड़ दिए. इधर भीड़ में दूसरे युवकों ने जब ये देखा तो वे उस युवक पर पिल पड़े. उन्होंने उसे खूब मारा. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक मोबाइल में कैद हो गया जो अब वायरल हो रहा है. 

Read more!

दरअसल 15 जून यानी सोमवार को अभिजीत दीपके जयपुर में शहीद स्मारक के पास धरना प्रदर्शन कर रहे थे. सभा स्थल पर युवाओं की भारी भीड़ थी. भीड़ उनका इंतजार कर रही थी. ये सभी युवा नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच अभिजीत जैसे ही सभा स्थल पहुंचे तो एक युवक ने उन्हें कंधे पर उठा लिया. उनके पीछे भीड़ उमड़ पड़ी.

एंट्री होते ही अभिजीत को जड़ा थप्पड़

इसी बीच भीड़ से ही एक हाथ बाहर आया और अभिजीत को थप्पड़ जड़ दिया. इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते आरोपी युवक ने अभिजीत को और थप्पड़ रसीद कर दिए. इधर भीड़ उस युवक पर टूट पड़ी. हालांकि लोगों की मदद से पुलिस ने उसे और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है. हालांकि इस कांड के बाद शहीद स्मारक के पास हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. मौके पर पुलिस का जाब्ता मौजूद है. अभिजीत खुद युवाओं से शांत रहने की अपील कर रहे हैं. 

देखें Video

Roadies के सेट पर क्या सच में 'CJP' के फाउंडर को दी गई थी गाली? वायरल वीडियो के बाद शो के जज रघु ने खुद बता दिया सबकुछ

पुणे यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का बड़ा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने सरकार से की ये बड़ी अपील!


'छोटा बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है, अपना नाम बदल लो', मंत्री अनिल विज की CJP को सलाह


'मैं भी हूं कॉकरोच...' Cockroach Janta Party पर कन्हैया मित्तल का बड़ा धमाका, खोल दी पोल!