'अगर 48 घंटे में...', जयपुर में CJP के आशुतोष रांका और टीम पर हमला होने के बाद अभिजीत दीपके ने दिया अल्टीमेटम

न्यूज तक डेस्क

21 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 21 2026 5:05 PM)

Abhijeet Deepke on Jaipur Attack: जयपुर के बगरू में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के बाद संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने 48 घंटे के भीतर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. जानिए आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हुए हमले के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके और उन्होंने क्या चेतावनी दी.

Abhijeet Deepke on Jaipur Attack
Abhijeet Deepke on Jaipur Attack
Google CTA

जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव के सरकारी स्कूल में जब 21 अगस्त को CJP के कार्यकर्ता निरीक्षण करने पहुंचे तो टीम पर हमला हो गया. ग्रामीणों ने आशुतोष रांका और CJP कार्यकर्ताओं का खुलकर विरोध किया, जिसके बाद पूरी टीम को गांव से लौटना पड़ा. वहीं आशुतोष रांका ने इस मामले के पीछे बीजेपी से जुड़े लोगों को जिम्मेदार बताया है. इसी बीच अब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो जारी कर अल्टीमेटम दे दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

अभिजीत दीपके ने दिया अल्टीमेटम

CJP कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि, 'अगर अगले 48 घंटों में स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और BJP के गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मैं जयपुर जाऊंगा.' साथ ही उन्होंने वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा कि, 'आप लोगों ने देखा कि कैसे आशु(आशुतोष रांका) और उनकी टीम को BJP के गुंडों ने मारा-पीटा. आज आशु उस स्कूल को एक्सपोज करने वाला था जहां बच्चों को भैंस के तबेले में बिठाकर पढ़ाया जाता था.'

अभिजीत ने आगे कहा कि, 'अगर 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है, तो मैं खुद जयपुर आकर उस स्कूल के बाहर बैठूंगा जब तक स्कूल को ठीक नहीं किया जाता है. मैं आपसे भी अनुरोध करता हूं कि आप जयपुर आइए और यहां भी हम जंतर-मंतर की तरह ही बैठेंगे.' उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे पीछे नहीं हटने वाले है.

आशुतोष रांका ने मदन दिलावर को दी थी चेतावनी

हमले के बाद आशुतोष रांका ने BJP और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर गंभीर आरोप लगाए है. रांका ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, पहले से सुनियोजित तरीके से यह हमला किया गया है और पुलिस से मदद मांगने के बावजूद उन्होंने कोई मदद नहीं की. रांका ने मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह उनके ही इशारे पर हुआ है. 

CJP प्रवक्ता ने अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा कि, 48 घंटे के भीतर इस मामले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा. साथ ही मामला मदन दिलावर के इस्तीफे तक भी पहुंच सकता है.

ग्रामीणों ने किया था विरोध, पहले भी हो चुका है हमला

दरअसल यह मामला तब शुरू हुआ जब CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ गांव के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे. रांका ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से स्कूल भैंस के तबेले में चल रहा था और वे इसकी स्थिति देखने के लिए पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि CJP टीम पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और स्कूल के बाहर काफी संख्या में लोग जुटने लगे. इसके बाद CJP टीम के साथ धक्का-मुक्की होने की बात भी सामने आई है.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब CJP पर राजस्थान में हमला हुआ है. इससे पहले 15 जून को जब CJP संस्थापक अभिजीत दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी पर प्रदर्शन करने जयपुर पहुंचे थे, तब वहां एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिए थे.

जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद आशुतोष रांका का बड़ा ऐलान, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को दी 48 घंटे की चेतावनी