भीलवाड़ा: शादी के बाद दूल्हे से दुल्हन का हाथ छुड़ाकर ले गया मनचला, सब देखते रह गए

प्रमोद तिवारी

25 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 26 2023 12:38 PM)

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक चौंका देने वाला वाकया सामने आया है. यहां एक मनचला जब युवती को पाने में सफल नहीं हुआ तो उसे शादी के बाद तलवार की नोक पर उठा ले गया. दुल्हन ने अपने दूल्हे का हाथ पकड़ा था. आरोपियों ने तलवार की नोंक पर दूल्हे को डरा दिया […]

Black & Yellow Digital Marketing Facebook Cover (49) (1)
Black & Yellow Digital Marketing Facebook Cover (49) (1)
Google CTA

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक चौंका देने वाला वाकया सामने आया है. यहां एक मनचला जब युवती को पाने में सफल नहीं हुआ तो उसे शादी के बाद तलवार की नोक पर उठा ले गया. दुल्हन ने अपने दूल्हे का हाथ पकड़ा था. आरोपियों ने तलवार की नोंक पर दूल्हे को डरा दिया और दुल्हन को उठाकर ले गए. इधर किडनैपिंग के 48 घंटे बाद भी पुलिस दुल्हन का पता नहीं लगा पाई है.

Read more!

भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया के रहने वाले रवि नायक की शादी लाछुड़ा की एक युवती से शुक्रवार को हुई. दूल्हा-दुल्हन अपने परिजनों के साथ भीलवाड़ा कृषि मंडी में स्थित देव स्थान पर धोक लगाने जा रहे थे. इसी बीच तीन बदमाश दिनदहाड़े स्कूटर लेकर आए. तलवार की नोक के दम पर दुल्हन को उठाकर ले गए.

दूल्हे रवि और उसके परिजनों ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं लगे. इसके बाद रवि ने भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है. दूल्हे को शक है कि उसकी पत्नी को असफल प्रेमी दीपक कोली अपने साथियों के साथ तलवार की नोक पर ले गया है.

सुभाष नगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मीणा ने बताया कि बिजोलिया के रहने वाले रवि नायक ने एक एफआईआर दर्ज करवाई है. एफआईआर के मुताबिक, दूल्हा शादी के बाद दुल्हन की विदाई कराकर भीलवाड़ा शहर की कृषि उपज मंडी में सगस बावजी के स्थान पर अपने परिजनों के साथ धोक लगाने आया था. इसी दौरान 3 बदमाशों ने तलवार की नोक पर उसकी दुल्हन का अपहरण कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन और उसके अपहरण करने वाले प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है.

यह भी पढ़ें: Hanumangarh: बीमार हूं कहकर बुलाती थीं और फिर बंद कमरे में होता होश उड़ा देने वाला काम