Alwar: सचिवालय में तैनात महिला अधिकारी के पास 26 फ्लैट, दो दिन में हुई रजिस्ट्री, बिल्डर ने कहा- फ्रॉड हुआ

Himanshu Sharma

16 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 16 2023 9:54 AM)

Alwar News: राजस्थान में सरकारी कर्मचारी की प्रॉपर्टी का एक बड़ा खुलासा हुआ है. जयपुर सचिवालय (Jaipur Secretariat) में पोस्टेड वित्तीय सलाहकार ज्योति भारद्वाज (Jyoti Bhardwaj) ने साल 2022 में 26 फ्लैट खरीदे. इसमें से 15 रजिस्ट्री खुद के नाम करवाई. जबकि 11 फ्लैट बेटे रोशन वशिष्ठ के नाम किए. दो दिन के अंदर सभी […]

Alwar: सचिवालय में तैनात महिला अधिकारी के पास 26 फ्लैट, दो दिन में हुई रजिस्ट्री, बिल्डर ने कहा- फ्रॉड
Alwar: सचिवालय में तैनात महिला अधिकारी के पास 26 फ्लैट, दो दिन में हुई रजिस्ट्री, बिल्डर ने कहा- फ्रॉड
Google CTA

Alwar News: राजस्थान में सरकारी कर्मचारी की प्रॉपर्टी का एक बड़ा खुलासा हुआ है. जयपुर सचिवालय (Jaipur Secretariat) में पोस्टेड वित्तीय सलाहकार ज्योति भारद्वाज (Jyoti Bhardwaj) ने साल 2022 में 26 फ्लैट खरीदे. इसमें से 15 रजिस्ट्री खुद के नाम करवाई. जबकि 11 फ्लैट बेटे रोशन वशिष्ठ के नाम किए. दो दिन के अंदर सभी फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई. तो मामला सामने आने के बाद बिल्डर ने कहा कि हमारे साथ फ्रॉड हुआ और मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. जबकि महिला अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया है.

Read more!

जयपुर सचिवालय में कार्यरत महिला अधिकारी ज्योति भारद्वाज शासन सचिव के पद पर कार्मिक विभाग में कार्यरत है. उनको स्टोर में सामान खरीदने की प्रभारी लगाया गया है. वो अलवर में लंबे समय तक जिला कोषाधिकारी एवं मत्स्य विश्वविद्यालय में भी वित्तीय नियंत्रक के पद पर रह चुकी हैं.

संपत्ति का ब्यौरा गलत दिखाया

कर्मचारियों द्वारा सरकार को हर साल अपनी प्रॉपर्टी की डिटेल दी जाती है. इसमें महिला अधिकारी ने प्रॉपर्टी की डिटेल में तीन मकान का जिक्र किया. जिसमें एक उनके पति के नाम हैं. इस पर पति का लोन चल रहा है व दो उनके खुद के नाम पर हैं. वो मकान भी लोन से लेना दिखाया गया है. दूसरी तरफ रजिस्ट्री मानसरोवर सब रजिस्टर कार्यालय जयपुर में चार पांच मार्च 2022 को 26 फ्लैट की रजिस्ट्री हुई. जिनकी कीमत 4 करोड़ 71 लख रुपए की स्टांप ड्यूटी 30 लाख रुपए चुकाई गई.

चेक भी नहीं लगाया गया

यह पूरा मामला सामने आने के बाद ज्योति भारद्वाज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई हैं. रजिस्ट्री के समय चेक से फ्लैट का पेमेंट किया गया. लेकिन अभी तक चेक को बैंक में नहीं लगाया गया. रजिस्ट्री के अनुसार 5 मार्च 2022 को ज्योति भारद्वाज के नाम पर 2.74 करोड रुपए की रजिस्ट्री की गई. इसकी एवरेज में 17.8 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी दी गई. इसमें फ्लैट संख्या 1205, 1207, 1203, 1204, 1214, 1216, 1007, 1014, 1015, 1016, 1104, 1105, 1115, 1116 व 1119 शामिल है. जबकि बेटे के नाम 4 मार्च 2022 को रजिस्ट्री की गई. इसमें फ्लैट की कीमत 1.97 करोड रुपए थी. जिसकी स्टाम्प ड्यूटी 12.24 लाख रुपए चुकाई गई. इसमें फ्लैट संख्या 707, 714, 804, 807, 814, 816, 904, 1008, 919, 1004, 916 शामिल है.

बिल्डर ने कहा- फ्रॉड हुआ

इस संबंध में जब बिल्डर से संपर्क किया गया. तो बिल्डर ने कहा कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है. यह मामला भी कोर्ट में चल रहा है. उनके सभी चेक बाउंस हो गए हैं. तो वहीं महिला अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया है. ऐसे में महिला अधिकारी इस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई हैं. लगातार सोशल मीडिया पर उनकी प्रॉपर्टी की चर्चा होने लगी है. तो सरकारी कर्मचारियों के लेनदेन व कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं.

अलवर: कलयुगी पिता ने 13 साल की बेटी के साथ किया घिनौना काम! आपबीती सुन हर कोई दंग