अलवर पहुंची परिवर्तन यात्रा, सभा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया राम मंदिर का जिक्र

Himanshu Sharma

21 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 21 2023 6:04 AM)

Ram Mandir issue in BJP’s parivartan yatra: बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा अलवर (alwar news) के थानागाजी पहुंच चुकी है. जहां सभा को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया. उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा (parivartan yatra) प्रदेश में परिवर्तन लाएगी और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा. […]

NewsTak
Google CTA

Ram Mandir issue in BJP’s parivartan yatra: बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा अलवर (alwar news) के थानागाजी पहुंच चुकी है. जहां सभा को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया. उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा (parivartan yatra) प्रदेश में परिवर्तन लाएगी और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा.

Read more!

मौर्य ने कहा की राजस्थान वीरों की धरती है. कांग्रेस सरकार ने केवल आम जनता को लूटा है. प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने राजस्थान के लोगों को रामलला के विराजमान होने पर उत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अलवर की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार जल जीवन मिशन योजना में किसी विधायक के बेटे को कमीशन मांगने के आरोप में जेल हुई। अलवर में हजारों करोड़ की जमीन का घोटाला हुआ. यह सब कुछ मुख्यमंत्री के चहेते विधायक के इशारे पर हुआ.

लुटेरों का प्रदेश बन गया राजस्थान- राठौड़

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान लुटेरों का प्रदेश बन चुका है, हर कोई यहां लूटने में लगा है. आरपीएससी के पेपर लीक हो रहे हैं. गिरफ्तार आरपीएससी के सदस्य ने कहा कि वो करोड़ों रुपए देकर आरपीएससी का सदस्य बना. उन्होंने थानागाजी विधायक पर गम्भीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पहले में 2800 करोड़ रुपए की जमीन का घोटाला हुआ. विधायक के इशारे पर पूरा खेल हुआ. भाजपा ने जब यह मुद्दा विधानसभा में उठाया तो विधायक के चहेते एसडीएम को हटाया गया. लेकिन कुछ दिन बाद वापस थानागाजी लगा दिया गया.

बुलडोजर पर चढ़कर हुआ यात्रा का स्वागत

बता दें कि प्रदेश में पार्टी की चार परिवर्तन यात्रा शुरू हुई थी. इनमें से एक यात्रा का समापन अलवर में होगा. अलवर में यात्रा पहुंचने के बाद बानसूर और थानागाजी पहुंची. जहां से होते हुए मालाखेड़ा और फिर पिनान जाएगी. पिनान में भाजपा की सभा होगी और उसके बाद रामगढ़ में परिवर्तन यात्रा का स्वागत होगा. थानागाजी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर यात्रा का स्वागत किया.