बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान मंच पर लगे ठुमके, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Himanshu Sharma

21 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 21 2023 9:08 AM)

Obscene dance in BJP’s Parivartan Yatra: अलवर में बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा के दौरान भीड़ जुटाने के लिए पार्टी कई आयोजन कर रही है. इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें भीड़ को रोकने के लिए मंच पर अश्लील डांस हुआ. जब अलवर (alwar news) ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की यात्रा […]

NewsTak
Google CTA

Obscene dance in BJP’s Parivartan Yatra: अलवर में बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा के दौरान भीड़ जुटाने के लिए पार्टी कई आयोजन कर रही है. इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें भीड़ को रोकने के लिए मंच पर अश्लील डांस हुआ. जब अलवर (alwar news) ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की यात्रा पहुंची तो मंच पर महिलाओं ने देशी अंदाज में जमकर डांस किया. इस दौरान लोग डांस पर पैसे देते हुए भी दिखाई दिए. अब इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल (viral video) हो रहा है.

Read more!

बता दें कि राजस्थान में चार अलग-अलग परिवर्तन यात्राएं शुरू हुई. सभी यात्राओं का अलवर, जोधपुर, कोटा व जयपुर में समापन हो रहा है, वहीं, 25 तारीख को सभी यात्राएं जयपुर पहुंचेंगी. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी. पार्टी की चिंता इस बात को लेकर इसलिए भी है क्योंकि परिवर्तन यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर लोगों की भीड़ कम नजर आई. ऐसे में नेता भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.

दरअसल, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए बॉलीवुड सिंगर को भी बुलाया गया. साथ ही पिनान में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसी कार्यक्रम के तहत अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने से पहले मंच पर जमकर रागनी हुई.

वीडियो वायरल, बीजेपी घिरी!

जिसमें हरियाणा और आसपास क्षेत्र से आए रागनी कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किया. इस दौरान मंच पर जमकर महिलाओं ने ठुमके लगाए तो लोग भी रागिनी का आनंद लेते हुए नजर आए. परिवर्तन यात्रा के दौरान हुए इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद कांग्रेस समेत तमाम विरोधी बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. विपक्ष के नेताओं की बयान बाजी शुरू हो गई है.