बच्चे ने पत्थर से फोन करके बुलाया, विधायक रविंद्र सिंह भाटी सच में पहुंच गएं मिलने, VIDEO वायरल

न्यूज तक डेस्क

• 03:31 PM • 08 Oct 2026

"पत्थर से फोन" करने वाले वायरल बच्चे सूर्यांश का सपना तब सच हो गया, जब लोकप्रिय नेता रविंद्र सिंह भाटी खुद उससे मिलने उसके पास पहुंच गए. इस दिल छू लेने वाली मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विधायक रविंद्र भाटी
विधायक रविंद्र भाटी
Google CTA

सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस और तोतली जुबान से लोगों का दिल जीतने वाले नन्हे फैन सूर्यांश और विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मुलाकात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ समय पहले अपने मासूम और अनूठे अंदाज़ से सुर्खियों में आए सूर्यांश का सपना आखिरकार पूरा हो गया है, जब शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी खुद उससे मिलने पहुँचे. इस मुलाक़ात का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Read more!

क्या था पूरा मामला?

कुछ समय पहले परबतसर क्षेत्र के रहने वाले छोटे से बच्चे सूर्यांश का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह खिलौने या मिट्टी/पत्थर के टुकड़े को फोन बनाकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी को कॉल कर रहा था और अपनी तोतली भाषा में उन्हें अपने यहाँ आने का न्योता दे रहा था. उसका वह मासूम अंदाज़ और 'भाटी साहब' से बात करने की जिद लोगों को इतनी पसंद आई कि वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद खुद रविंद्र सिंह भाटी ने सूर्यांश से वीडियो कॉल पर बातचीत भी की थी और उससे मिलने का वादा किया था.

परबतसर दौरे पर पहुँचे भाटी, लगाया गले

हाल ही में जब विधायक रविंद्र सिंह भाटी परबतसर पहुँचे, तो उन्होंने अपना वादा निभाते हुए नन्हे सूर्यांश से मुलाकात की. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रविंद्र सिंह भाटी ने बेहद प्यार से अपने इस छोटे से फैन को गोद में उठाया और दुलार किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पल की खूब सराहना कर रहे हैं.

यूजर्स का कहना है कि यह घटना यह साबित करती है कि अगर चाहत सच्ची हो, तो बड़े से बड़े सपने भी सच हो जाते हैं. सूर्यांश की क्यूटनेस और विधायक भाटी का अपने छोटे समर्थक के प्रति यह स्नेह अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है.

 

ये भी पढ़ें: जिस जेल में थीं प्रभारी, अब उसी में कैदी बनकर पहुंचीं दिव्या चौधरी, आखिर पुलिस ने क्यों पकड़ा?